लालकुआं से मुंबई के लिए सुपरफास्ट ट्रेन शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Sanchar Now
3 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा विकल्प प्रदान करेगी।…

लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट को मिली हरी झंडी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में अपने आधिकारिक आवास से लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नीम करोली बाबा के आशीर्वाद से आज लालकुआं से बांद्रा तक ट्रेन की आवाजाही का सपना और लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। इस अवसर पर मैं आप सभी को बधाई देता हूं।

श्रद्धालुओं को यात्रा का बेहतर विकल्प

इस ट्रेन के संचालन से मुंबई से कुमाऊं क्षेत्र, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और अन्य आसपास के क्षेत्रों में आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। इसके लिए मैं पीएम मोदी और रेल मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लालकुआं-बांद्रा रेल सेवा शुरू होने से बाबा कैंची धाम, जागेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा।

उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ बनाने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक के रूप में वंदे भारत जैसी भारत में निर्मित रेलगाड़ियां रेल नेटवर्क का हिस्सा बन गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण से पहाड़ों तक रेल पहुंचने का सपना साकार होगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे कार्य भी पूरा हो चुका है, इस पर भी जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड से काशी, अयोध्या और अन्य प्रमुख शहरों तक रेल सेवा का विस्तार करने के प्रयास किए जाएंगे। आज हमारी डबल इंजन की सरकार राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। राज्य की जनता के सहयोग से राज्य सरकार उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment