मुंबई ने गुजरात को 99 रनों से हराकर दर्ज की बड़ी जीत, अंक तालिका में तीन स्थान का हुआ फायदा

Sanchar Now
3 Min Read

IPL 2026 में लगातार चार हार का सामना करने के बाद मुंबई इंडियंस को आखिरकार इस सीजन की दूसरी जीत मिली। उन्होंने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हरा दिया। गुजरात के लिए यह उनके आईपीएल इतिहास में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है। आईपीएल में गुजरात को पहली बार ऐसा खराब देखना पड़ा है। इससे पहले गुजरात को आईपीएल में सबसे बड़ी हार चेन्नई के खिलाफ 2025 में मिली थी। उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने GT को 83 रनों से हराया था। इस मैच में गुजरात के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

200 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए मुंबई का रिकॉर्ड रहा है शानदार

आईपीएल में जब भी मुंबई इंडियंस ने 200 या उससे अधिक रनों के टारगेट को डिफेंड किया है, वहां उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। मुंबई ने आईपीएल में अब तक 20 मैचों में 200 या उससे अधिक रनों के टारगेट को डिफेंड किया और वहां उन्हें 19 मुकाबलों में जीत मिली है। सिर्फ एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि यह मुंबई इंडियंस के लिए यह रनों के हिसाब से आईपीएल में चौथी सबसे बड़ी जीत है। वहीं अहमदाबाद में GT के खिलाफ MI की यह पांच मैचों में पहली जीत है।

आईपीएल में रनों के हिसाब से MI की सबसे बड़ी जीत

आईपीएल में रनों के हिसाब से मुंबई इंडियंस को सबसे बड़ी जीत साल 2017 में दिल्ली के खिलाफ मिली थी। इस मैच में उन्होंने दिल्ली को 146 रनों से हराया था। उसके बाद उन्हें दूसरी सबसे बड़ी जीत 2018 में कोलकाता के खिलाफ मिली थी। उस मैच में केकेआर को 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं उन्हें तीसरी सबसे बड़ी जीत 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। वहां उन्हें 100 रनों से बड़ी जीत मिली थी।

पढ़ें  भारत ने रचा इतिहास, साल खत्म होने से पहले जीता विश्वकप, स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में क्या हुआ पढ़िए

IPL में MI की सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)

  • 146 बनाम DD, दिल्ली, 2017
  • 102 बनाम KKR, कोलकाता, 2018
  • 100 बनाम RR, जयपुर, 2025
  • 99 बनाम GT, अहमदाबाद, 2026*
  • 98 बनाम DD, दिल्ली, 2010

GT vs MI मैच का हाल

मुकाबले की बात करें तो तिलक वर्मा की शतकीय पारी के बदौलत मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे। तिलक वर्मा ने इस मैच में 45 बॉल पर नाबाद 101 रन बनाए। जवाब में GT की टीम 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। MI के लिए इस मैच में अश्विनी कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। आपको बता दें कि IPL में यह पांचवां मौका था जब GT की टीम ऑलआउट हुई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment