सहारनपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की ‘रहस्यमयी’ मौत, कमरे में मिले शव, तीन तमंचे भी बरामद

Sanchar Now
4 Min Read

सहारनपुर। सरसावा में बंद मकान के अंदर एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर डीएम-एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ पहुंच मामले की जांच की। सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच में सामने आया है कि पहले अमीन ने परिवार के सदस्यों को गोली मारी इसके बाद खुद भी अपनी कनपटी गोली मार ली।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि अमीन कोविड के बाद से डिप्रेशन में चल रहा था और पहले भी अपने स्वजन को खाने में नींद आदि की गोलियां मिलाकर देता था। इसके साथ ही फारेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

सरसावा कस्बे की कौशिक विहार कॉलोनी में रहने वाले अशोक कुमार 40 वर्ष तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत थे। उनके साथ उनकी मां विद्यवती 70 वर्ष, पत्नी अजिता 37 वर्ष, बेटा कार्तिक 16 वर्ष व देव 13 वर्ष भी साथ रहते थे। मंगलवार की सुबह अशोक कुमार व उनके स्वजन के गोली लगे शव मकान के अंदर ही पड़े मिले। मकान का अंदर से ताला लगा हुआ था।

आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी सरसावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही डीएम मनीष बंसल व एसएसपी आशीष तिवारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्वजन से पूछताछ में शुरूआती जांच में सामने आ रहा है कि अशोक कुमार कोविड के बाद से मानसिक तनाव में चल रहा था। उसका डिप्रेशन का उपचार भी चल रहा था। चर्चा है कि उसने पहले अपने स्वजन को नींद की गोली दे दी।

पढ़ें  लड़कियों के लिए महिला ट्रेनर अनिवार्य, सीएम योगी ने दिया सभी जिम की जांच का निर्देश

इसके बाद उसने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वहीं बाद में अपनी कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर दिया। स्वजन व अन्य लोगों का कहना है कि अशोक कुमार ने गांव में घर बनाया था, जिसके चलते वह गांव में शिफ्ट होना चाह रहा था। मगर स्वजन इसके लिए राजी नहीं थे।

रिश्तेदारों, स्वजन को किया व्हाट्सएप पर मैसेज

पुलिस ने म़ृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि अशोक कुमार ने आधी रात के बाद स्वजन व कुछ रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर मैसेज किया। जिसमें हत्या करने के बाद आत्म ग्लानि भरी बातें कही गई हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी जांच की बात कह रहे हैं।

प्रथम दृष्टया स्वजन की हत्या कर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मकान का ताला अंदर से बंद था। फोरेंसिक टीम ने तथ्य एकत्र किए हैं। जांच में सने आया है कि अशोक डिप्रेशन में था, जिसका इलाज चल रहा था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच चल रही है।

आशीष तिवारी, एसएसपी

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment