8 करोड़ की लागत से नौरंगपुर गांव बनेगा स्मार्ट विलेज, ये होंगे विकास कार्य

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। जेवर विधानसभा का नौरंगपुर गांव स्मार्ट विलेज बनेगा। इस गांव के विकास कार्य करने के लिए 8 करोड रुपए की धनराशि खर्च होगी। स्मार्ट विलेज में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। बुधवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने छात्रा के द्वारा इस का शुभारंभ किया।

दरअसल, जेवर विधानसभा में गांवों को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन पर करोड़ों रुपए खर्च कर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। स्मार्ट विलेज में सड़क, सीवर, पेयजल सहित गांवों के तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा और लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बुधवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने यमुना किनारे स्थित जेवर विधानसभा के गांव नौरंगपुर में स्मार्ट विलेज के कार्य का शुभारंभ किया। कार्य का शुभारंभ कक्षा पांच की छात्रा कुमारी कनक नागर से कराया गया। इससे पहले जेवर विधायक ने गांव नौरंगपुर
स्थित प्राथमिक विद्यालय में गांव व क्षेत्रवासियों की समस्याओं को लेकर जन चौपाल लगाई। जन चौपाल के माध्यम से उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के द्वारा गांव में स्मार्ट विलेज की योजनाओं का शुभारंभ कराया गया। इस गांव की योजनाओं पर लगभग 8 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी। इस स्मार्ट विलेज में ग्रामीणों के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएगी।

जन चौपाल में सुनी जनता की समस्याएं।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश विकास व कानून व्यवस्था को लेकर अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुका है। प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दृढ़ संकल्पित है प्रदेश में माफिया गिरी एवं गुंडागर्दी करने वाले कानून से बच नहीं पाएंगे।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में बनेगा एसटीएफ का प्रशासनिक भवन और ट्रांसिट हॉस्टल, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम

इस मौके पर विधायक ने कहा कि नौरंगपुर गांव को स्मार्ट विलेज में शामिल कर दिया गया है यहां पर ग्राम वासियों को बरात घर, सीवरेज, जलापूर्ति, इंटरलॉकिंग टायल्स आदि निर्माण कार्यों के साथ गांव के तालाबों का सौंदर्यीकरण और बरात घर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह सभी कार्य यमुना विकास प्राधिकरण के द्वारा किए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment