नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में मच गया हड़कंप, 5 अधिकारी सस्पेंड

Sanchar Now
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में शासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। स्थानांतरण होने के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने पर शासन ने नोएडा प्राधिकरण के एक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो, यमुना प्राधिकरण के एक व यूपीसीडा के एक अधिकारी को निलंबित किया है।

नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा (जनस्वास्थ्य व नोएडा ट्रैफिक कंट्रोल), ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में वरिष्ठ प्रबंधक आरए गौतम व गुरविंदर सिंह, यमुना प्राधिकरण में डीजीएम राजेंद्र भाटी व यूपीसीडा के प्रबंधक केएन श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है।

इन सभी के स्थानांतरण को दो वर्ष से अधिक का समय हो गया है, बावजूद इसके इन सभी ने दूसरी जगह ज्वाइनिंग नहीं की और न पदभार ग्रहण नहीं किया।

पढ़ें  ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम की दुबरा तैनाती के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन।
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment