रा से रार, हु से हुड़दंग, ल से लफंगई, एआई समिट को लेकर अब राहुल गांधी पर ब्रजेश पाठक बरसे

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया. ब्रजेश पाठक ने राहुल शब्द का फुल फॉर्म बताया. कहा- र से रार, हु से हुडदंग और ल से लफंगई होता है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जहां उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी भी मौजूद रहे. प्रेस वार्ता का केंद्र बिंदु एआई समिट के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हंगामा था.

दंगे और उपद्रव कराने लगे हैं : ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस सत्ता गंवाने के गम में किसी भी हद तक जा रही है. कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार देश को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. मुहब्बत की दुकान चलाने वाले अब दंगे और उपद्रव करने लगे हैं. राहुल गांधी की राजनीति का स्तर बहुत गिर गया है.

देश के खिलाफ बोलते हैं : जब भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है तो AI समिट में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नंगा नाच किया जा रहा है. राहुल गांधी इस पटकथा के रचयिता हैं. खुद को बब्बर शेर होने का दावा करते हैं, मगर आपका एजेंडा एक ही है. आप देश के खिलाफ बोलते हैं. फेक न्यूज फैलाते हैं.

अराजकता पर उतर आए हैं : डिप्टी सीएम ने कहा, यह आपकी गंदी राजनीति का परिचायक है. राहुल गांधी आप अराजकता पर उतर आए हैं. राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम पर चीन से फंड लिया जाता रहा. यह देश की जनता को यह अधिकार है कि आप बताएं कि चीन से फंड क्यों लिया गया. देश विरोधी ताकतों से आपका क्या रिश्ता है.

पढ़ें  रुड़की जिम ट्रेनर वसीम मौत मामला, 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

अखिलेश को भी दिया जवाब : अखिलेश यादव के 100 विधायक लाने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी की राजनीति एक ही जैसी है. जिसका कोई भी आधार नहीं है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में उन्होंने कहा कि यह पूरा प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है इस पर हम कुछ नहीं बोल सकते.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment