अब युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार मिलना हुआ आसान, ऐसे करे आवेदन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सवारने के लिए एक और कदम उठाया है। अब युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार मिलना आसान हो गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीषा अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षित युवाओं के उज्जवल भविष्य हेतु उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार संगम पोर्टल प्रारंभ किया है। जिससे अब युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार मिलना आसान हो गया है इसके साथ ही नियोजकों को भी अपनी आवश्यकतानुसार एम्प्लोयी मिलने के विकल्पों में होगी वृद्धि।

उन्होंने “रोजगार संगम पोर्टल”के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा नव निर्मित उपरोक्त पोर्टल पर सभी उच्च शिक्षण संस्थानों, सभी फाइनल ईयर के छात्र एवं छात्राओं का निःशुल्क पंजीकरण होगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी नियोजकों (कम्पनी एक्ट के अनुसार) को भी पंजीकरण करना होगा। इससे नियोजक स्वम् ,संस्थाओं द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों का चयन कर सकेंगे और संस्थानों के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव करेंगे।

पोर्टल से कॅरियर काउंसलिंग की सेवा भी अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रदान की जाएगी। पोर्टल के माध्यम से विदेशों में भी जॉब ऑफर प्राप्त कर सकेंगे।
इसके लिए सिर्फ RojgarSangam.up.gov.in
पर रेजिस्ट्रेशन करना होगा। उपरोक्त पोर्टल के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर, सेक्टर-11 नोएडा में भी संपर्क कर सकते हैं।मोबाइल-8439795057

पढ़ें  अब यमुना एक्सप्रेस-वे पर नहीं दौड़ेंगे ट्रैक्टर-ट्रॉली, यमुना प्राधिकरण ने लिया बड़ा फैसला; पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment