30 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर होगी किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत होंगे शामिल

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। संयुक्त किसान मोर्चे की ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर 30 दिसंबर को महा पंचायत की जाएगी। इस महापंचायत में प्राधिकरण के द्वारा किसानों को 64.7% बढ़ा हुआ मुआवजा, 10% आवासीय भूखंड और 2013 भूमि बिल अधिग्रहण को लागू करने की मांग की जाएगी। वहीं जेल में बंद किसानों को रिहाई की भी मांग की जाएगी। इस महापंचायत को लेकर किसानों ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया है। जिसके चलते भारी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होंगे।

दरअसल, जिले में किसानों का 25 नवंबर से संयुक्त किसान मोर्चा का धरना चल रहा था। सरकार एवं प्राधिकरण की गलत नीतियों के द्वारा धरने को खत्म करने का प्रयास किया गया और संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं को जबरदस्ती उठाकर जेल में बंद कर दिया गया। गौतम बुद्ध नगर के किसानों को मुद्दे से भटकने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते अब दोबारा से 30 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि कल सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर होने वाली महापंचायत में भारी संख्या में किसान शामिल होंगे। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के भी शामिल होने की संभावना है। गौतम बुद्ध नगर में किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिसके चलते बीते दिनों किसानों को पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया गया था। अधिकांश किसानों को जेल से रिहा कर दिया गया है जबकि कुछ किसान नेता अभी भी गौतम बुद्ध नगर की लुकसर जेल में बंद है।

पढ़ें  कलेक्शन एजेंट से 10 लाख की लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़

गौतम बुध नगर के किसानों को भूमि अधिग्रहण की ऐवज में मिलने वाला बढ़ा हुआ 64.7 प्रतिशत मुआवजा व 10% आवासीय भूखंड अभी तक नहीं मिला है किसान इसकी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। वहीं किसानों का कहना है कि अब भूमि जमीन अधिग्रहण करने से पहले 2013 नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू किया जाए। इस कानून के द्वारा ही किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाए।

किसानों ने धरना स्थल का किया निरीक्षण

सोमवार को होने वाली महापंचायत से पहले किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त मौर्चे के किसान व पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कल होने वाली महापंचायत की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment