CM योगी के निर्देश पर कंट्रोल रूम 1912 में निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री, उपभोक्ताओं से फोन पर की बात

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति की दिन-प्रतिदिन मांग बढ़ती जा रही है. आलम यह है कि खुद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा लगातार सोशल मीडिया पर जानकारी दे रहे हैं. साथ ही विपक्ष पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं. इसी कड़ी में मंत्री एके शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, ‘कोई माने या न माने… हम UP के इतिहास की सबसे ज़्यादा विद्युत आपूर्ति कर रहे हैं. आज सुबह (रविवार को) 2.33 बजे उत्तर प्रदेश की पीक आपूर्ति 31000 मेगावाट पार कर गई. रात 10.01 बजे पिछला सारा रिकॉर्ड तोड़ते हुए हमारी पीक आपूर्ति 31774 MW पहुंच चुकी है. आज रात ही 32000 मेगावाट पहुंच सकती है. सच मानिए यह प्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक है. देश में भी सर्वाधिक है. हमने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है. हमारी प्रतिस्पर्धा स्वयं से ही है. हर हर महादेव. CM योगी की सख़्ती का दिखा असर.

1912 कंट्रोल रूम का मंत्री एके शर्मा ने निरीक्षण किया

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश के बाद असर दिखना शुरू हो गया है. सर्वाधिक डिमांड के बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार दिखने लगा है. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ-साथ अफसरों ने भी निरीक्षण शुरू कर दिया है. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने 1912 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने जनता से फीडबैक लेकर अधिकारी को निर्देश दिए. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सिर्फ शिकायत फॉरवर्ड करना पर्याप्त नहीं है. समस्या के समाधान की पुष्टि भी जरूरी है. ऊर्जामंत्री ने उपभोक्ताओं से फोन पर बात कर जमीनी हकीकत जानी. ऊर्जामंत्री ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं.

पढ़ें  मिर्जापुर का नाम होगा ‘विध्यांचल’? प्रशासन तैयार कर रहा प्रपोजल, मंत्री ‘नंदी’ के सामने उठी थी मांग

लखनऊ में बिजली गुल होने पर हंगामा

वहीं राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम अप्ट्रान विद्युत उपकेंद्र पर बिजली गुल होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर विरोध जताया. हालात बिगड़ते देख बिजली कर्मियों ने खुद को कार्यालय में बंद कर लिया. टिकैत राय तालाब इलाके में घंटों बिजली संकट से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली. वहीं बवाल की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. ऊर्जा मंत्री के दावों के बीच राजधानी की बिजली व्यवस्था गड़बड़ मिली.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment