‘गुल्लक सीजन 4’ की ओटीटी रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये सीरीज

Sanchar Now
2 Min Read

साल 2019 में टीवीएफ ‘गुल्लक’ नाम की एक वेब सीरीज लेकर आई थी. इस फैमिली कॉमेडी ड्रामा सीरीज को लोगों का खूब प्यार मिला था, जिसके बाद मेकर्स इसका दो सीजन और लेकर आए. साल 2022 में इसका तीसरा सीजन रिलीज हुआ था. वहीं उसके बाद से फैन्स को चौथे सीजन का इंतजार था. अब जल्द ही ये इंतजार पूरा होने वाला है. मेकर्स ने ये बता दिया है कि ‘गुल्लक 4’ कब रिलीज होगी. इसके साथ ही इसका ट्रेलर वीडियो भी जारी किया किया गया है.

आज यानी 19 मई को चौथे सीजन का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें मिश्रा परिवार की जिंदगी की झलक और वही आम जिंदगी की कहानी देखने को मिल रही है. ट्रेलर में जमील खान, हर्ष मायर, वैभव राज गुप्ता समेत और भी कई सितारे नजर आ रहे हैं. यानी कुल मिलाकर ये परिवार एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने को तैयार है.

कब रिलीज होगी ‘गुल्लक 4’?

हर्ष मायर ने इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “इंतजार खत्म हो गया, बस हमेशा की तरह प्यार बरसा दो.” ये सीजन 7 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाला है. बहरहाल, पिछले तीनों ही सीजन को लोगों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. सीरीज को लोगों ने पसंद किया था. अब देखना होगा कि क्या ये सीजन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है या नहीं. क्या ये सीजन भी पिछले सीजन्स की तरह लोगों को एंटरटेन करता है या नहीं.

बहरहाल, एक के बाद एक टीवीएफ अपनी सीरीज के नए सीजन का ऐलान करती जा रही है. टीवीएफ ने कई ऐसी वेब सीरीज बनाए हैं, जो काफी ज्यादा पॉपुरल हुए. कुछ समय पहले ही मेकर्स ने ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन का भी ऐलान किया. ‘पंचायत 3’ 28 मई से स्ट्रीम होने वाली है. वहीं अब ‘गुल्लक 4’ की भी रिलीज डेट बता दी गई है.

पढ़ें  हार के साथ खत्म हुआ मुंबई का सफर, अंतिम मैच में लखनऊ ने 18 रन से रौंदा; पहली बार 10 मैच हारी MI
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment