पाकिस्तान की वनडे टीम का हुआ ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर, छह अनकैप्ड खिलाड़ी टीम में शामिल

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बड़े युग का अंत होता दिख रहा है। खराब फॉर्म और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। पीसीबी ने न केवल टीम में बड़े बदलाव किए हैं बल्कि खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर भारी जुर्माना लगाकर कड़ा संदेश भी दिया है।

बाबर आजम टीम से बाहर

बांग्लादेश के खिलाफ 11 मार्च से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सबसे चौंकाने वाला फैसला पूर्व कप्तान बाबर आजम को ड्रॉप करना रहा। वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ अहम मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने के बाद अब उन्हें पूरी सीरीज से ही छुट्टी दे दी गई है।

टीम में शामिल किए गए 6 नए खिलाड़ी

भविष्य की टीम तैयार करने के इरादे से चयनकर्ताओं ने 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया है। टीम में अब्दुल समद, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी घोरी, साद मसूद, साहिबजादा फरहान और शमील हुसैन को शामिल किया गया है। इनमें से समद, सदाकत, मसूद और हुसैन हाल ही में अबू धाबी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पाकिस्तान शाहीन्स का हिस्सा थे। अनुभवी खिलाड़ियों में सैम अयूब और फखर ज़मान को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

शाहीन अफरीदी संभालेंगे कमान

तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। टीम में मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ और सलमान अली आगा जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है ताकि युवाओं को अनुभव का साथ मिल सके। मैदान पर हार का असर अब खिलाड़ियों की जेब पर भी पड़ने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहने पर पीसीबी ने प्रत्येक खिलाड़ी पर लगभग 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

पढ़ें  कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम, डायरेक्टर गुरुप्रसाद ने किया सुसाइड!, बेंगलुरु अपार्टमेंट में मिला शव

बांग्लादेश सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम:

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment