पंचायत का अनोखा फरमान, किशोरी के छेड़छाड़ के आरोपी को मिली 15 चप्पलों की सजा, पिटाई का वीडियो वायरल

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के हापुड़ में छेड़छाड़ के आरोपी को पंचायत ने ऐसी सजा सुनाई, जिसकी इलाके में चर्चा हो रही है. दरअसल, पंचायत ने सजा के तौर पर युवक को चप्पल की माला पहनाने और युवती द्वारा उसकी पिटाई करवाने का फरमान सुनाया था. सोशल मीडिया पर अब युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है.

मामला हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र का है. जहां युवती से छेड़छाड़ के एक आरोपी के खिलाफ पंचायत ने चप्पल की माला पहनाकर पीड़ित से ही पिटाई का फरमान सुनाया. इसके बाद सबके सामने युवती ने आरोपी को 15 चप्पल मारे. 15 चप्पल लगवाकर आरोपी की सजा माफ कर दी गई.

पंचायत के आदेश के बाद युवक की पिटाई

बताया जा रहा है कि युवती ने युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था. इसी बीच गांव में पंचायत बैठाई गई और आरोपी व पीड़ित दोनों पक्षों को बुलाया गया. इस दौरान पंचायत ने फैसला सुनाया कि पीड़ित युवती आरोपी युवक की सबके सामने पिटाई करेगी. साथ ही आरोपी को चप्पलों की माला पहनाई जाएगी.

वायरल वीडियो में एक युवती चप्पल से युवक को पीटती दिख रही है. वो 1 मिनट से भी कम समय में युवक को करीब 15 चप्पल मारती है. इस दौरान आसपास काफी सारे लोग खड़े होते हैं. इस बीच एक शख्स युवक की शर्ट फाड़ देता है. वहीं, कुछ लोग उसे आगे से ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देते हैं. महिलाएं भी उसपर अपनी भड़ास निकाल रही थीं.

इस मामले में बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है. अभी तक किसी की तरफ से कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी.

पढ़ें  शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, जिंदा जल गईं 6 साल और 6 महीने की दो मासूम बच्चियां
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment