गाजीपुर में मह‍िला ने परेशान करने वाले पड़ोसी युवक को घर में घुसकर चाकू से गोदा

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के गाजीपुर जिले से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बड़ेसर थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव में युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही चाकू घोंपकर कर दी। सोमवार सुबह युवक का शव प्रेमिका के कमरे में बेड पर मिला। पुलिस ने हत्यारोपी महिला को हिरासत में लिया है। आरोपी महिला का कहना है कि वो (प्रेमी) मुझे परेशान करता था। गुस्से में आकर उसकी जान ले ली।

बड़ेसर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मनीष कुमार सिंह (26) बिहार में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका पास के ही एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला के घर आना-जाना था। वो दो बच्चों की मां है। महिला का पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर पहले पंचायत भी हो चुकी है।

पेट और चेहरे पर चाकू से वार

रविवार रात महिला के दोनों बच्चे उसी गांव स्थित पुराने घर पर अपने दादा के पास सोने गए थे। महिला अपने घर में अकेली थी। देर रात किसी समय मनीष भी पहुंचा। सुबह उसका लहूलुहान शव महिला के बेड पर मिला। पेट और चेहरे पर धारदार चाकू से वार किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है। उसका कहना है आरोपी उसके घर आता-जाता था। पूर्व में थाने में पंचायत भी हो चुकी है। लेकिन वह उसे परेशान करता था। इसी से आजिज आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। मौके से आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment