मथुरा: 70 हजार की रिश्वत ले रही थीं PCS अधिकारी, लखनऊ की विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Sanchar Now
1 Min Read

लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने मथुरा की डीपीआरओ (जिला पंचायती राज अधिकारी) किरण चौधरी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी अधिकारी पर 70 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप है. टीम ने उनकी आवास और कार्यालय से दस्तावेज जब्त किए और उन्हें लखनऊ ले गई.

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस टीम ने कार्रवाई से पहले किरण चौधरी के आवास को घेर लिया था. इसके बाद, शिकायतकर्ता को 70 हजार रुपए देकर उनके घर भेजा गया. जैसे ही किरण चौधरी ने यह राशि अपने हाथों में ली, टीम ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद, टीम विकास भवन स्थित उनके कार्यालय में पहुंची और वहां से कुछ महत्वपूर्ण फाइलों को जब्त किया.

किरण चौधरी की गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है, और इस घटना से सभी अधिकारी सकते में हैं. एंटी करप्शन टीम ने उन्हें अपने साथ लखनऊ वापस ले लिया है.

पढ़ें  हत्यारोपी को सिंचाई विभाग ने दी नौकरी, 6 साल से कर रहा था काम, आजीवन कारावास होने पर खुला राज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment