ग्रेटर नोएडा में हथियारों के बल पर लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो में सुनसान जगहो पर हथियार के बल पर लूट करने वाले चार आरोपियों लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से पुलिस ने लूट की स्कूटी, आईफोन, तमंचा, पिस्टल और नगदी बरामद की है यह लुटेरे हथियार के बल पर जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन, बाइक व अन्य सामान की लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। ग्रेटर नोएडा में बीते दिनों की घटना हुई थी जिसके बाद पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में 21 मार्च 2023 को आईआईएमटी कॉलेज के पास से एक स्कूटी चोरी हो गई थी जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी इसके साथ ही इसी कॉलेज के पास से 4 अप्रैल 2023 को लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर मोटरसाइकिल और आईफोन लूट कर फरार हो गए थे जिसके बाद इस मामले की भी पुलिस से शिकायत की गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हथियारों के बल पर लूट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है यह सुनसान जगह पर मौका पाकर बाइक व स्कूटी सवारों को रोककर हथियार के बल पर उनसे लूट की घटना को अंजाम देते थे और मौके से फरार हो जाते थे।

ग्रेटर नोएडा में बीते दिनों कई घटना हुई थी जिसके बाद पुलिस इनकी तलाश कर रही थी नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एलजी गोल चक्कर के पास से चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनमें थाना सूरजपुर निवासी मुस्तकीम व शौकीन, जिला अमरोहा थाना कोतवाली क्षेत्र के छंगा दरवाजा निवासी सुमित यादव जो वर्तमान में सूरज बैंड वाली गली दादरी में रह रहा था इसके साथ ही जिला बुलंदशहर थाना अररिया क्षेत्र के गांव मिथोली कुरत निवासी रिंकू को गिरफ्तार किया है इनके पास से पुलिस ने लूटी गई दो स्कूटी, एक आईफोन मोबाइल, एक तमंचा, एक पिस्टल और ₹2320 नगद बरामद किए हैं।

पढ़ें  नोएडा के बाबा बालक नाथ मंदिर के पास कार में लगी आग, टला बड़ा हादसा

एडीसीपी ने बताया कि इन शातिर लुटेरों ने बीते दिनों एक कॉलेज के छात्र से हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। छात्र के पास जब नगदी ना मिली तो इन्होंने उसके पेटीएम से एक अन्य मोबाइल नंबर पर 2320 रुपए ट्रांसफर करा दिए। पुलिस मामले की तलाश में जुटी रही और पुलिस ने बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों को एलजी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment