अलमारी में रखे सोने के आभूषण और साड़ी लेकर चोर हुआ फरार पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। जारचा थाना क्षेत्र के प्यावली गांव में देर रात चोर ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर में रखे हुए सोने के आभूषण और कपड़े लेकर चोर फरार हो गया। मंगलवार की सुबह पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, सोमवार की रात जारचा थाना क्षेत्र के प्यावली जैतवारपुर गांव में एक घर में चोरी हो गई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जारचा थाना प्रभारी ने बताया कि प्यावली जैतवारपुर गांव में मनीष के घर में देर रात चोरी की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मनीष ने बताया कि देर रात वह सो रहे थे तभी कमरे का ताला टूटने की आवाज आई। जिसके बाद उनकी आंख खुल गई उन्होंने बताया कि एक चोर कमरे में घुसा और वह अलमारी से सोने का एक मंगलसूत्र दो अंगूठी और दो साड़ी लेकर फरार हो गया। मनीष ने बताया कि जागने के बाद उन्होंने अपने परिजनों को जगाया और जब एक कमरे में पहुंचे तो चोर वहां से फरार हो गया। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की है शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के समय चाबी से खुली अलमारी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब चोरी की जांच शुरू की तो पीड़ितों ने बताया था कि कमरे का ताला चोर ने तोड़ा लेकिन उसके बाद जब कमरे के अंदर जाकर अलमारी को देखा तो अलमारी चाबी से खुली हुई थी। इस पर परिजनों ने कहा कि अलमारी चाबी के पास में रखी हुई थी चोर में चाबी से अलमारी खोली और अलमारी से सोने का एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी और दो साड़ी लेकर चोर फरार हो गया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment