नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा 2 पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्यामपुर निवासी अजय को नट मढैया गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। थाना बीटा -2 पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर दिया था और आरोपी की तलाश कर रही थी।

दरअसल, 17 जनवरी को पीड़िता की मां ने बीटा -2 कोतवाली में तहरीर दी जिसमें उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने पीड़िता को स्कूल छोड़ने के बहाने बहला-फुसलाकर वीडियो बनाया और फिर समाज में बदनामी का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद भी आरोपी पीड़ित का पीछा करता था और चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी देता था।

बीटा 2 थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी पुलिस ने क्यामपुर निवासी अजय को रविवार को नट मड़ैया गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

पड़ोस में रहने वाले युवक ने घटना को दिया अंजाम

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी उनके पड़ोस में रहता है और वह पीड़िता को स्कूल छोड़ने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता की वीडियो बनाई और समाज में बदनामी का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। और चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी दी।

पढ़ें  दादरी में हरिकेश हत्याकांड में शामिल दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पर 25-25 हजार का था इनाम
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment