टाटा कंपनी के रैपर में नकली नमक व चाय पत्ती बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो टाटा कंपनी के रैपर में नकली टाटा टी और टाटा नमक भरकर पैक करता था और उसकी फिर क्षेत्र में सप्लाई करता था। कंपनी के अधिकारियों की शिकायत के बाद दादरी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में टाटा साल्ट और टाटा टी प्रीमियम के नकली समान के कट्टे बरामद की हैं।

दरअसल, दादरी क्षेत्र में नकली टाटा टी और नकली टाटा नमक की सप्लाई होने के बाद कंपनी से शिकायत की गई। जिसके बाद टाटा कंपनी के सीनियर इन्वेस्टिगेटर के द्वारा दादरी थाने में तहरीर देते हुए शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर दादरी पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया। जिसने शनिवार को आरोपी को नकली सामान के साथ गिरफ्तार किया है।

दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा टाटा कंपनी का नकली नमक व चाय को टाटा कंपनी के रैपर में भरकर बेचने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान दादरी कस्बा के न्यादर गंज निवासी हरिओम के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को नाईस पब्लिक स्कूल माया विहार कॉलोनी रेलवे रोड दादरी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी टाटा कंपनी की पैकिंग (रैपर) में नकली नमक और चाय बनाकर क्षेत्र में सप्लाई करता था।

पुलिस ने बताया कि नकली टाटा कंपनी के चाय और नमक की शिकायत जब कंपनी से की गई तो उसके बाद कंपनी के सीनियर इन्वेस्टिगेटर ने दादरी पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद दादरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 318 (4) व 63/65 कॉपीराइट एक्ट में मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टाटा साल्ट के 39 कट्टे व टाटा टी प्रीमियम के 12 कट्टे बरामद किए हैं।

पढ़ें  कोर्ट के आदेश पर ग्रेनो प्राधिकरण के ओएसडी सहित 8 पर हुआ मामला दर्ज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment