जीबीयू में पत्नी की हत्या कर पानी के टैंक में छुपाने वाले पति व सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के वॉटर टैंक में मिले अज्ञात महिला के शव की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला के पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी से विवाद होने के बाद अपनी मां के साथ मिलकर आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर शव को छुपाने के लिए पानी के टैंक में छुपा कर दोनों मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने शव की बरामदगी के बाद महिला की शिनाख्त की और मामला दर्ज कर आरोपी पति व सास की तलाश शुरू कर दी थी।

 

दरअसल, बीती 6 मई को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एम ब्लॉक के ऊपर बने सीमेंटेड वॉटर टैंक में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच व पड़ोसियों से पूछताछ में महिला की शिनाख्त कासगंज निवासी कौशल के रूप में हुई जो अपने पति जिला अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के उत्तम गढ़ी निवासी कपिल के साथ रह रही थी। लेकिन बाद में जानकारी हुई कि कौशल अपने मायके में मौजूद है क्योंकि उसका पति कपिल से विवाद चल रहा था। उसने पुलिस को बताया कि कपिल ने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है। जिसकी पहचान जिला बलिया निवासी पूनम यादव के रूप में हुई। बीती 6 मई की शाम को आरोपी पति कपिल का दूसरी पत्नी पूनम यादव से झगड़ा हुआ जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर अपनी मां के साथ मिलकर शव को छुपाने के लिए पानी के टैंक में डाल दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक महिला की शिनाख्त होने के बाद उसके पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति कपिल और उसकी मां सुमित्रा को थाना ईकोटेक पुलिस ने शनिवार को जिम्स तिराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 5/6 मई की रात में मृतक पूनम यादव का कपिल व उसकी मां सुमित्रा से झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान कपिल ने मृतका पूनम यादव को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और गला पकड़ कर सर को जमीन पर पटक दिया इसी दौरान सुमित्रा ने मृतका के पैर पकड़ कर रखे थे। पूनम की मृत्यु हो जाने के बाद दोनों ने शव को छिपाने के लिए तीसरी मंजिल तक शव को लेकर गए और पानी के टैंक में छुपा कर फरार हो गए।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा फेस दो में यहाँ बनेगी जेल व रिजर्व पुलिस लाईन, बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावो को मिली मंजूरी

 

इसके बाद थाना ईकोटेक तीन पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए मैन्युअल इंटेलिजेंस व लोकल सर्विलांस की मदद से घटना का शनिवार को खुलासा करते हुए दोनों आरोपी पति व सास को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment