40 लाख के 370 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। नारकोटिक्स टीम और दादरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन गांजा तस्करों के पास से पुलिस ने 370 किलो अवैध गांजा बरामद किया है इस बरामद किए गए अवैध गांजे की कीमत 40 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयोग किए जाने वाली कैंटर गाड़ी को भी पुलिस ने सीज किया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में गांजे की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है इससे पहले भी कई बार बड़ी मात्रा में गांजे की अवैध खेप बरामद की गई है रविवार को मुखबिर की सूचना पर दादरी थाना पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने दादरी बाईपास जा सकट के पास से अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस इनके गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दादरी थाना पुलिस और नारकोटिक्स की टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिला एटा निवासी सोमपाल उर्फ सोनू जो वर्तमान में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छपरोला में रह रहा था इसके साथ ही जिला बरेली निवासी अर्जुन साहू जो वर्तमान में फेस टू दिल्ली में रह रहा था दोनों शातिर तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 40 लाख कीमत का 370 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। वही गांजे की तस्करी में प्रयोग की जाने वाली कैंटर गाड़ी को भी पुलिस ने जीत कर दिया है।

पढ़ें  नकली नोट छापने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों द्वारा गाड़ी कैंटर के पिछले भाग में एक गुप्त केबिन बनाया हुआ था इसी केबिन में गांजा छिपा कर अवैध तस्करी करते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा गैर प्रदेशों से तस्करी कर लाते थे तथा नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। किसी को शक न हो इसलिए यह लोग कैंटर के पिछले भाग में बने गुप्त केबिन में छिपाकर अवैध गांजे की तस्करी करते थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment