ड्रग्स फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 200 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो अफ्रीकी मूल के नागरिक गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जहां से लगभग 200 करोड से अधिक रुपए का एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया है। इसके साथ ही 2 अफ्रीकी मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

मित्रा सोसायटी के इसी म
मित्रा सोसाइटी के इसी मकान में चल रही थी ड्रग्स की अवैध फैक्ट्री

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में लगातार नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है जहां पर 17 मई को थाना बीटा 2 पुलिस ने एक नशे की प्रयोगशाला बरामद की थी जहां से नौ अफ्रीकी मूल के नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से लगभग 300 करोड़ का ड्रेस पुलिस ने बरामद किया था। जो भारत सहित अन्य कई देशों में इस ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। थाना बीटा-2 पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्यवाही में सूरजपुर थाना क्षेत्र से इस प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया था। उसके बाद आज मंगलवार को थाना बीटा-2 पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मित्रा सोसाइटी में एक और ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री से एमडीएमए ड्रग्स बनाते हुए 2 अफ्रीकी मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है और करीब 200 करोड़ कि ड्रग्स बरामद की गई है।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीटा-2 थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मित्रा सोसाइटी से मंगलवार को एक ड्रग्स की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है यह ड्रग्स की फैक्ट्री मित्रा सोसाइटी में चल रही थी पुलिस ने छापेमारी कर यहां से दो अफ्रीकी मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में एमडीएमए ड्रग्स बरामद की है जिसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पढ़ें  किसानों के आबादी विनियमावली के मामले निपटाने को समिति ने की सुनवाई, शीघ्र होंगे निर्णय

बीटा 2 पुलिस ने बीते दिनों 17 मई को सूरजपुर थाना क्षेत्र से एक ड्रग्स की फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए भंडाफोड़ किया था जहां से 9 अफ्रीकी मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हीं अफ्रीकी नागरिकों से पुलिस ने रिमांड पर पूछताछ की जिसके बाद मंगलवार को बीटा-2 पुलिस और एसओजी की टीम ने एक और ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए खुलासा किया है यह दूसरी ड्रग्स फैक्ट्री ओमेगा सेक्टर की मित्रा सोसाइटी में चल रही थी। जिसमे अफ्रीकी मूल के नागरिकों के द्वारा ही यह चलाई जा रही थी यहां से पुलिस ने लगभग 200 करोड का ड्रग्स और दो अफ्रीकी मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment