बाइक सवार बदमाश से चेकिंग के दौरान हुई पुलिस की मुठभेड़

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर पुलिस की बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस सहित एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद की है। बदमाश पर मेरठ, गाजियाबाद और एनसीआर सहित हरियाणा में आपराधिक मामले दर्ज है।

दरअसल, बादलपुर थाना पुलिस शनिवार दिन रात धूम मानिकपुर चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक बिना नंबर की बाइक आते हुए दिखाई दी। पुलिस के द्वारा रोकने पर बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि बादलपुर थाना पुलिस शनिवार देर रात धूम मानिकपुर चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल आते हुए एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने जब उस बाइक को रोकने का प्रयास किया तो वह वहां से भागने लगा। पुलिस ने जब संदिग्ध का पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान जिला मेरठ के थाना किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के अहमदपुरी निवासी अमित के रूप में हुई है। अमित पर मेरठ, गाजियाबाद और एनसीआर सहित हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश बीते जून माह में ही गुरुग्राम हरियाणा की भोंडसी जेल से छूट कर आया था।

पढ़ें  सैनी इंडिया ने बाउमा कॉनएक्सपो 2024 में 'चैरियट ऑफ डेवलपमेंट' थीम के साथ उन्‍नत उपकरणों से विकास की नई दिशा दिखाई

एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही उसके पास से एक देसी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर, 4 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने एनसीआर क्षेत्र में चोरी की घटना करना स्वीकार किया है। पुलिस इस बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि यह किस घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment