नहीं देखी होगी ऐसी दोस्ती! दोस्त की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर पाया युवक, जलती चिता पर कूदकर दे दी जान

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हैरान और गमगीन कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल एक युवक की मौत होने के बाद अंतिम संस्कार के दौरान उसका दोस्त उसी चिता पर गिर गया जिससे वो बुरी तरह झुलस गया.

दरअसल यह मामला नगला खंगर इलाके के माडई गांव की है. 32 साल का अशोक कुमार कैंसर से पीड़ित था और शनिवार की सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई.

मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान उसका दोस्त आनंद जादौन चक्कर खाकर चिता पर गिर गया जिससे वो 90 फीसदी तक झुलस गया. इस घटना से वहां चीख पुकार मच गई. उसे पहले ट्रामा सेंटर लाया गया जहां हालत नाजुक होने पर उसे इलाज के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

मृतक अशोक के भांजे ने बताया कि जब चिता जल रही थी तभी अचानक आनंद चक्कर खाकर चिता के ऊपर गिर पड़ा. जलती चिता के ऊपर गिरने से आनंद 90% फीसदी तक जल गया है. आनंद की 4 बेटियां हैं. वो अपने दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आया था.

ग्रामीणों ने कहा चिता पर कूद गया युवक

हालांकि इस हादसे को लेकर कई ग्रामीण इस तरह की भी चर्चा कर रहे हैं कि आनंद ने अपने दोस्त अशोक की मौत से दुखी होकर चिता में छलांग लगा दी. लेकिन कोई भी चश्मदीद कैमरे पर यह बोलने के लिए तैयार नहीं है कि अशोक की मृत्यु के बाद आनंद ने उसकी चिता पर छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है.

वहीं ग्रामीण महेश ने बताया कि एक लड़के की मौत हुई थी. उसे कैंसर था. घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान कुछ लोग चिता के पास से चले आए और इसी दौरान यह हादसा हो गया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment