चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशो से पुलिस हुई मुठभेड़, गोली लगने से हुए घायल

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में शनिवार देर रात चेन स्नेचिंग करने वाले तीन शातिर लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के पास से तीन अवैध तमंचे, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस, सोने की चेन,बाइक और नगदी बरामद की गई है।

दरअसल, शनिवार की देर रात थाना बीटा दो पुलिस अमृतपुरम गोल चक्कर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया तो वह सेक्टर गामा वन की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जबाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए हैं जिनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात थाना बीटा दो पुलिस की तीन चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस की गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए हैं। बदमाशों की पहचान सिकंदराबाद निवासी समीर, सूरजपुर निवासी अमन और अल्फा टू निवासी सौरव के रूप में हुई है। एडीसीपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के द्वारा बीते 30 अक्टूबर को अल्फा वन में घर के बाहर टहल रही महिला से गले की चेन लूट कर फरार हो गए थे इसके साथ ही 2 नवंबर को सेक्टर गामा दो मार्केट में सब्जी लेने आई महिला की चैन भी आरोपियों के द्वारा लूट ली गई थी इनके अलावा अन्य घटनाओं को भी आरोपियों के द्वारा अंजाम दिया गया था। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

पढ़ें  निक्की हत्याकांड में आरोपित ससुर सतवीर की जमानत अर्जी खारिज, गवाहों को भटकाने की अदालत ने जताई आशंका

एडीसीपी ने बताया कि तीनों चेन स्नेचिंग करने वाले शातिर लुटेरे हैं जो यहां से चैन को लूटते थे और फिर उसे बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। बीते दिनों लूटी गई चैन को बेचने के बाद दोबारा लूट करने के इरादे से शनिवार देर रात यह ग्रेटर नोएडा आए थे तभी उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है घायल अवस्था में बदमाशों का इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही बदमाशों के पास से एक लूटी गई सोने की चेन, तीन अवैध तमंचे, तीन खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस , 19200 नगद और एक बाइक बरामद की गई है पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के अपराधिक के इतिहास को खंगाल रही है।

महिलाओं को बनाते थे निशाना

एडीसीपी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाश चेन स्नेचिंग करते थे और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में घूमने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे घर के बाहर टहलने वाली और मार्केट जाने वाली महिलाओं के गले से सोने की चेन लूट कर फरार हो जाते थे और फिर उसे बेच कर मोटा मुनाफा कमाते थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment