चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल दूसरा फरार।

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में चेन स्नेचिंग कर लुटेरों से बिसरख पुलिस की मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया है जिसके लिए पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूटी गई एक सोने की चेन और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।

दरअसल, बीते 28 सितंबर को ग्रैंड एवेन्यू की एक महिला से आरोपियों के द्वारा सोने की चेन छीन ली गई थी पीड़ित महिला के द्वारा बिसरख थाने में मामला दर्ज कराया गया था। वही 29 अक्टूबर को रहा चलती महिलाओं से स्टेलर जीवन सोसायटी के पीछे रोड से सोने की चेन छीन कर आरोपी फरार हो गए थे दोनों मामलों में आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि बिसरख पुलिस बुधवार को ट्राईटेंट और गोल चक्कर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को एक स्कूटी पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह सेक्टर 3 की तरफ भागने लगे इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में चलाई गई पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी है जिससे वह घायल हो गया घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश के लिए पुलिस कॉम्बिंग नहीं कर रही है।

पढ़ें  आईटीआई दादरी में इंस्टिट्यूट मैनेजमेंट कमेटी के तहत 20 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश प्रारंभ, 15 अप्रैल तक करे आवेदन

एडीसीपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ बदमाश आनंद पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी का रहने वाला है। आनंद पर दिल्ली और गौतम बुद्ध नगर में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं पुलिस इस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है वहीं इसके फरार साथी की तलाश के लिए कांबिंग कर रही है।

राह चलती महिलाओं को बनाते थे निशाना

पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल आरोपी और उसका गिरोह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहा चलती महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। शाम के समय महिलाओं से उनके मोबाइल, चेन स्नेचिंग, स्कूटी व अन्य सामान छीन कर फरार हो जाते थे। कई घटनाएं होने के बाद पुलिस इस गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी है वही दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment