स्पा सेंटर में पड़ा पुलिस का छापा, युवक संग गंदा काम करती पकड़ी युवती, कंडोम-रुपये और आपत्तिनजक सामान बरामद

Sanchar Now
3 Min Read

देहरादूनः थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत चकराता रोड पर स्थित स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा करते हुए थाना कैंट पुलिस ने स्पा सेंटर की महिला मैनेजर और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. जबकि स्पा सेंटर का मालिक फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस ने स्पा सेंटर से तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया. एसएसपी का कहना है कि आरोपियों द्वारा रुपयों का लालच देकर महिलाओं को देह व्यापार में धकेला था. उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के बीच इस प्रकार की अमर्यादित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोग सलाखों के पीछे होंगे.

एसएसपी को नगर क्षेत्र के अंतर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किए जाने की सूचना मिली थी. इस पर तत्काल एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट (AHTU) टीम को स्थानों की आकस्मिक चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई करने निर्देश दिए गए. इस क्रम में एएचटीयू की टीम द्वारा चकराता रोड स्थित स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया. इस दौरान बिंदाल क्षेत्र स्थित क्राउन टावर में डिलाइट स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में एक कमरे में एक महिला और एक पुरूष अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त पाए गए. साथ ही तीन अन्य महिलाएं भी स्पा सेंटर में मौजूद मिलीं. टीम द्वारा स्पा सेंटर की तलाशी में कई आपत्तिजनक चीजें प्राप्त हुई. इसके बाद पुलिस टीम द्वारा मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर ईरम (26 वर्ष) उर्फ आंचल पुत्री शमशुद्दीन निवासी गांधी रोड, देहरादून और एक पुरुष मोहम्मद अमीर (24 वर्ष) पुत्र अब्दुल निवासी इनामुल्ला बिल्डिंग, देहरादून को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया.

पढ़ें  अयोध्या: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाएंगे आडवाणी, जानिए वजह

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर का मालिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार महिलाओं को रुपयों का लालच देकर अपने स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का काम करा रहा था. इस काम के लिए उसके द्वारा एक महिला मैनेजर को रखा गया था, जो आने वाले ग्राहकों को मसाज के साथ एक्स्ट्रा सर्विस के बारे में भी बताती थी और ग्राहकों से स्पा रूम के 800 से 1000 रुपये लेती थी. जबकि एक्स्ट्रा सर्विस के एवज पर 2 से 4 हजार रुपये तक लिए जाते थे. सारा लेन-देन का काम मैनेजर ईरम द्वारा किया जाता था. साथ ही आरोपी मनोज कुमार की तलाश जारी है. जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment