ग्रेटर नोएडा में गर्भवती महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। Greater Noida ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में एक सात महीने की गर्भवती महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पेट में पल रहे भ्रूण की भी मौत हो गई।

पीड़ित परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पीड़ित स्वजन को समझा-बुझाकर शांत किया। हत्या करने के बाद आरोपित पुलिस को भी गुमराह करने में लगे रहे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सच सामने आ गया।

वहीं, पुलिस ने जांच कर मृतका के पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मृतक महिला नीरज अपने पति अर्जुन सिंह के साथ रोजा जलालपुर गांव में रहती थी। रात करीब साढ़े नौ बजे पति अर्जुन ने अपने स्वजनों के साथ मिलकर महिला की धारदार हथियार से लगा रेतकर हत्या कर दी। वह सात महीने की गर्भवती थी। हत्या करने के बाद आरोपितों ने पुलिस को अज्ञात लोगों के हमला करने की सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस की फोरेंसिक व डाग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीड़ित स्वजन ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

पढ़ें  बार में पार्टी के बाद हुए नशे में धुत, गाजियाबाद के दो सिपाहियों ने कर दी फायरिंग

महिला के पिता विजयपालने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति अर्जुन, देवर अजय, ससुर विपती राम व महिला पूजा देवी के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति अर्जुन व देवर अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपितों ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पांच साल पहले हुई थी शादी

अलीगढ़ के पहाड़ीपुर के विजपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच साल पहले अपनी बेटी की शादी मूलरूप से नगला अशू थाना खैर अलीगढ़ के अर्जुन के साथ की थी। इस समय वह ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव स्थित एक सोसायटी में रह रहा है।

पीड़ित ने बताया कि बेटी की शादी धूमधाम से की, कार के साथ काफी दान दहेज दिया गया, लेकिन दहेज के लोभियों को शादी रास नहीं आई। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपितों ने उसकी बेटी की गला रेतकर हत्या की है।

पुलिस को दी थी हमले की सूचना

हत्या करने के बाद आरोपितों ने पुलिस को गुमाराह करने के लिए हमले की सूचना दी। आरोपित पति ने पुलिस को बताया कि वह साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। चाकू से पत्नी की गला रेत दिया। उस पर भी हमला किया। हमले में वह भी घायल हो गया। जांच की तो पता चला कि वारदात को घर से चंद कदमों की दूरी पर ही अंजाम दिया गया। जिस रास्ते में हत्या की वह बाजार ही नहीं जाता था। आरोपितों ने अपने मोबाइल फोन की काल डिटेल को भी डिलीट कर दिया था।

पढ़ें  नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र ने की आत्महत्या, अहमदाबाद से बीटेक करने आया था
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment