गलगोटिया कॉलेज में राज्यस्तरीय डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट हुआ का भव्य समापन, गाजियाबाद जोन बना ओवरऑल विजेता

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (GCET) द्वारा दो दिवसीय राज्यस्तरीय डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2025–26 का सफल आयोजन बड़े पैमाने पर पूरा किया गया। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के अंतर्गत आयोजित इस खेल महोत्सव में उत्तर प्रदेश के आठ जोनों से 1,000 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए आठ प्रमुख खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुनील दबास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। फेस्ट में गाजियाबाद जोन ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कर शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया।

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु सभी जोनों के चयनकर्ता और अधिकारी पूरी अवधि में उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. जे.पी. पांडेय ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि पहली बार यह राज्यस्तरीय आयोजन लखनऊ के बाहर हुआ और GCET ने उत्कृष्ट प्रबंधन के साथ इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

गलगोटिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने सभी अधिकारियों, प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गलगोटिया संस्थान शिक्षा, खेल और नवाचार के संगम को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे आयोजनों से छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है।

समारोह में वित्त अधिकारी केशव सिंह, डॉ. ओ.पी. सिंह (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) समेत विश्वविद्यालय और कॉलेज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों की ऊर्जा, उत्साह और कॉलेज की व्यवस्थाओं की सराहना की। GCET द्वारा आयोजित यह स्पोर्ट्स फेस्ट छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment