विश्व पर्यावरण दिवस पर समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट की अनूठी पहल, वृक्षारोपण कर दिया हरित भविष्य का संदेश

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, स्थानीय निवासियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। “एक पेड़, अनेक जीवन” के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक और सराहनीय पहल साबित हुआ।

वृक्षारोपण अभियान में ट्रस्ट के सदस्य आलोक तिवारी, सरिता तिवारी, सोनी, स्थानीय निवासी श्वेता, रमा, सुनीता सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने सहभागिता की। सभी ने न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाने, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट की संस्थापक एवं अध्यक्ष सरिता तिवारी ने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु, ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। यदि आज हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की चुनौतियां और गंभीर रूप ले सकती हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे पेड़ बनने तक संरक्षित रखना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश भी देता नजर आया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment