लखनऊ अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, छह पीसीएस अफसरों पर गिर सकती है गाज

Sanchar Now
1 Min Read

लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड मामले में कार्रवाई का दायरा और बढ़ गया है। बुधवार को छह वरिष्ठ पीसीएस अफसरों को आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एलडीए की ओर से शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके पहले मंगलवार को एलडीए ने 18 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी थी।

जिन पीसीएस अफसरों का नाम कार्रवाई के लिए भेजा गया है वह वर्ष 2016 से 2025 के बीच एलडीए में तैनात रहे हैं। उनके पास अवैध निर्माण की निगरानी, कार्रवाई के साथ ही विहित प्राधिकारी भी जिम्मेदारी थी। पिछले दस वर्षों के दौरान जो पीसीएस अफसर एलडीए में तैनात रहे उनकी संख्या करीब 20 बताई जा रही है। इनमें से किन छह लोगों के नाम शासन को भेजे गए हैं, इसकी जानकारी अभी बाहर नहीं आई है। सूत्र बताते हैं कि वर्तमान में ये एडीएम रैंक के अफसर हैं जो अलग-अलग जगहों पर तैनात हैं। छह पीसीएस अफसरों के नाम कार्रवाई के लिए भेजे गए हैं इसकी पुष्टि एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने की है। हालांकि, उन्होंने नाम बताने से इन्कार कर दिया। कहा कि यह गोपनीय रिपोर्ट है जो सीधे शासन को भेजी गई है।

पढ़ें  संभल हिंसा की CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- जांच हो रही है...
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment