जेठानी सोफी टर्नर के अनफॉलो करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने किया पोस्ट- शुक्र है कुछ चीजें बनी हुई हैं

Sanchar Now
4 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में छाई हुई है और जमकर नाम कमा रही हैं. एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के दम पर हॉलीवुड में शानदार काम कर रही हैं, जिस वजह से प्रियंका चोपड़ा की तारीफ काफी होती रहती है.इसी बीच में प्रियंका के घर में काफी उधल पुथल चल रही है. दरअसल जो जोनस और सोफी टर्नर के तलाक की कहानी ने पूरे जोनस परिवार को हिला कर रख दिया है और दो बच्चों के माता-पिता इन दिनों एक दूसरे से जंग लड़ रहे हैं. इस बीत ऐसा लग रहा है कि जो जोनस से तलाक के बीच सोफी टर्नर ने अब निक जोनस की पत्नी प्रियंका चोपड़ा को अनफॉलो कर दिया है. जी हां प्रियंका अब ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ स्टार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो नहीं करती हैं.

टूटा प्रियंका और सोफी का रिश्ता

प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी लाइमलाइट बटोरती हैं. इन दिनों प्रियंका का परिवार उनके जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) के तलाक की खबरों की वजह से चर्चा में है. दोनों तलाक ले रहे हैं और इसके लिए सोफी-जो ने वकीलों से बातचीत भी शुरू कर दी है. इन सबके बीच अब एक और खबर सामने आई है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और सोफी टर्नर के रिश्ते में भी खटास आ गई है.

काफी करीब थे सोफी और प्रियंका

Sophie Turner अब इंस्टाग्राम पर Priyanka Chopra को फॉलो नहीं करती हैं, लेकिन वह अभी भी जो, केविन और उनकी पत्नी डेनिएल जोनस को फॉलो करती हैं. प्रियंका ने जो और सोफी के चल रहे तलाक पर कोई कमेंट नहीं किया है. इस हफ्ते की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं, जिनमें कहा गया था कि प्रियंका को जो और सोफी के ब्रेकअप की लड़ाई से निपटने में मुश्किल हो रही है. प्रियंका और सोफी के बीच रिश्ते काफी अच्छे थे. दोनों को कई बार एक साथ पार्टी करते हुए भी देखा है, लेकिन प्रियंका जोनस फैमिली का हिस्सा भी है.इसी वजह से प्रियंका ने भी सोफी टर्नर से दूरी बनानी शुरू कर दी है और इसकी शुरुआत इंस्टाग्राम से हुई है.

पढ़ें  कौन हैं कृष पाठक, जिन्होंने 3 साल बड़ी बिग बॉस फेम सारा खान से की कोर्ट मैरिज, 'रामायण' से है खास रिश्ता

प्रियंका को है भतीजियों से प्यार

एक करीबी सूत्र के अनुसार, ‘वह और सोफी बहुत करीब थे. एक समय था जब सोफी ने सोचा था कि वो और जो लंदन चले जाएंगे और निक और प्रियंका भी उनके साथ जाएंगे.’ ‘लाइफ एंड स्टाइल’ के अनुसार सूत्र ने कहा, ‘प्रियंका सोफी और उनकी भतीजियों से प्यार करती हैं और ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहतीं जिससे उनकी जिंदगी खतरे में पड़े.’

सोफी ने जारी किया था ये स्टेटमेंट

बता दें कि जो जोनास और सोफी टर्नर ने साल 2019 में एक-दूसरे से शादी रचाई थी, इनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल थे. दोनों ने बेहद ही सीक्रेट तरीके से शादी रचाई थी. जो और सोफी दो बेटियों के पैरेंट्स भी हैं, लेकिन समय के साथ दोनों का रिश्ते खराब हो गया. सोफी टर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए तलाक की पुष्टि की थी उन्होंने अपने एक स्टेटमेंट में लिखा था, “हम दोनों का बयान: चार शानदार सालों के बाद हमने आपसी सहमति से अपनी इस शादी को सौहार्दपूर्ण ढंग से खत्म करने का फैसला लिया है. ऐसा क्यों है इसके बारे में कई अटकलें हैं, लेकिन असल में यह एक संयुक्त फैसला है और हमें पूरी उम्मीद है कि हर कोई हमारी और हमारे बच्चों की प्राइवेसी की इच्छा का सम्मान करेगा.”

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment