लखनऊ में मोबाइल पर बात कर रहे प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, CCTV में कैद हुआ मर्डर

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार सुबह प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घायल की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से जुड़े थे. इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है.

बताया जा रहा है कि संदीप किसी काम से निकले थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर करीब तीन राउंड फायरिंग की. एक गोली उनके सिर के पास लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े.

घटना के वक्त मौजूद चालक ने गंभीर हालत में संदीप को तत्काल इलाज के लिए एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया. डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा. हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका.

वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.  पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस हमले के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच में जुटी है.

मामले में लखनऊ के थाना पीजीआई प्रकरण में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आज पीजीआई थाना क्षेत्र पर एक सूचना प्राप्त हुई कि संदीप सिंह नामक व्यक्ति को गोली मारी गई है और उनको पीजीआई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं जिसमें दो व्यक्ति बाइक पर जाते दिखे हैं. फिलहाल, एफआईआर दर्ज की जा रही है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी.

पढ़ें  कांग्रेस छोड़ते ही मथुरा दत्त जोशी ने ज्वाइन की बीजेपी, सीएम धामी ने दिलाई सदस्यता
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment