ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग को लेकर जारी रहा प्रदर्शन, नेताओं की चुप्पी से बढ़ी लोगों में नाराजगी

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। रविवार को ठंड और बारिश के बावजूद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों का मेट्रो की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रहा। बड़ी संख्या में निवासी एक मूर्ति पर जुटे और सवाल उठाया कि आखिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इतनी अनदेखी क्यों हो रही है। नोएडा व ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन की तमाम सुविधाएं हैं लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुछ भी नहीं है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार आबादी का घनत्व बढ़ता जा रहा है यहां पर लाखों परिवार निवास करते हैं लेकिन यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर कुछ भी नहीं है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यहां के निवासी लगातार मेट्रो की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि मेट्रो की आने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच बसा ग्रेटर नोएडा वेस्ट भी दोनों शहरों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़ जाएगा। जिससे यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मांग को लेकर कई महीनो से यहां के निवासी प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पहले मेट्रो का रूट पास हो गया था लेकिन सरकार ने अभी हाल ही में उसको निरस्त कर दिया है। जिससे नाराज ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग को लेकर लगातार हो रहे आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे दीपांकर कुमार ने कहा कि मेट्रो के नाम पर सिर्फ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वोट लिया जाता है और फ्लैट बेचे जाते हैं लेकिन मेट्रो का अभी तक कोई अता पता नहीं है। इसलिए कार व बाइक रैली निकालेंगे और फिर जंतर मंतर पर दोबारा धरना देने जाएंगे।

पढ़ें  एक चिंगारी से किसान की बीस बीघा गेंहू की फसल जलकर हुई राख

लगातार मेट्रो को लेकर हो रहे आंदोलन में शामिल हो रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सीवी सिंह, सुधांशु किशोर व हिमांशु प्रकाश सहित अन्य कई सोसाइटियों के रेजिडेंट्स ने कहा कि पीछे हटने का सवाल ही नहीं है मेट्रो हमारा अधिकार है और हमें जल्द से जल्द मेट्रो मिलनी चाहिए। इस दौरान सभी लोगों ने एक स्वर में कार व बाइक रैली निकलने और जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर अपनी सहमति जताई है। जल्द ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी जंतर मंतर पर मेट्रो की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment