मकान में काम करते समय मजदूर की बिजली का करंट लगने से हुई मौ_त

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। मकान में काम करते समय मजदूर बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान मजदूर की मौ_त हो गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही परिवार जनों को सूचित कर दिया गया है।

दरअसल, दादरी कस्बे में एक मजदूर जनपद अलीगढ़ थाना बरेला गांव सूरजपुर निवासी अवधेश मकान में मजदूरी का काम कर रहा था तभी अचानक अवधेश को करंट लग गया। जिसके बाद वह ऊपर की मंजिल से जमीन पर नीचे गिर गया। लोगों ने घायल अवस्था में अवधेश को दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर दादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है।

दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि रिठौरी निवासी मनोज का दादरी में जारचा से रोड पर मकान का काम चल रहा है। जिसमें शुक्रवार को अवधेश मजदूरी का काम कर रहा था। काम करते समय अवधेश को अचानक बिजली का करंट लग गया जिससे वह 1 मंजिल से नीचे जमीन पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में अवधेश को दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृतक घोषित कर दिया।

पढ़ें  गैस की किल्लत के बीच जिला प्रशासन सख्त, डीएम मेधा रूपम ने अधिकारियों व एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक

मकान पर काम कर रहे अन्य लोगों ने बताया कि अवधेश अलीगढ़ का रहने वाला था और वह रोजाना मजदूरी करने दादरी आता था। शुक्रवार को जब वह मकान की पहली मंजिल पर काम कर रहा था तभी अचानक बिजली के तार से उसे करंट लग गया जिससे वह घायल होकर नीचे जमीन पर जा गिरा आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची दादरी पुलिस ने शव पंचायत नामा भरा और अवधेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नोएडा भेज दिया वही अवधेश के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दे गयी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment