Pulkit Samrat का इन एक्ट्रेसेस के साथ रहा अफेयर, टूट चुकी है पहली शादी, अब इस दिन लेंगे Kriti Kharbanda संग सात फेरे

Sanchar Now
3 Min Read

पुलकित सम्राट ( Pulkit Samrat) एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) संग शादी करने जा रहे हैं. बता दें दोनों सितारे मुंबई से दूर दिल्ली में सात फेरे लेंगे और कई सालों तक डेट करने के बाद अब दोनों आखिरकार 15 मार्च को फेरे लेने जा रहे हैं (Kriti Kharbanda And Pulkit Samrat Wedding) मीडिया में कहा जा रहा कि शादी के फंक्शन 12 मार्च यानि की कल से शुरू होने वाले हैं और 16 मार्च तक चलेगा और अब वेडिंग वेन्यू को लेकर एक नया अपटेड सामने आया है. कपल की शादी का वेन्यू डिटेल भी सामने आ गया है। जानिए आखिर कपल कहां सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे हैं.

पुलकित और कृति यहां लेगें सात फेरे

अगर मीडिया में आई खबरों की मानें तो पुलकित और कृति की शादी हरियाणा के मानेसर में अरावली पहाड़ियों के बीच बसे आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में होगी और इसमें दोनों के परिवार और खास लोग शामिल होंगे. बता दें पुलकित और कृति दोनों के ही दिल्ली के पहने वाले हैं. ऐसे में इस कपल ने शादी के लिए इस खास कोचुना है. खबर है कि इसी वेन्यू पर कपल की प्री-वेडिंग वाली रस्में भी होंगी.

जानें कैसा है ग्रेंड होटल या रिज़ॉर्ट

अगर पुलकित और कृति के वेन्यू की बात करें तो जिस होटल में दोनों शादी करने वाला है और हरियाणा के मानेसर में अरावली पहाड़ियों के बीच बसे आईटीसी ग्रैंड करीब 300 एकड़ में फैला हुआ है और ये अरावली रेंज पर स्थित है. खास बात ये है कि प्रकृति से जुड़ा हुआ है और इसमें आपको ढेर सारे मोर देखने को मिलेंगे और साथी में इसमें प्राइवेट पूल के साथ 4 प्रेसिडेंशियल विला और 100 डीलक्स सुइट्स हैं. इस आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में पुलकित और कृति की ये पहली सेलिब्रिटी शादी होने जा रही है.

पढ़ें  गोविंदा ने शादी के बाद सुनीता को नहीं दी छोटे कपड़े पहनने की इजाजत, बीवी बोलीं- 'हीरोइन पहनकर आए तो चलेगा'

लग्जरी नहीं होगी शादी

अगर मीडिया में आई खबरों की मानें पुलकित और कृति दोनों ही ग्रैंड वेडिंग नहीं करना चाहते हैं और वो सिर्फ परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी करेंगे और कहा जा रहा है कि कोई भी बॉलीवुड सितारे उनकी शादी का हिस्सा नहीं बनेगा. हालांकि उनके कुछ खास फिल्मी दोस्त जरूर इसका हिस्सा होंगे. वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो पुलकित सम्राट को आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे 3’ में देखा गया था. वहीं कृति खरबंदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में एक्टर सनी सिंह के साथ नजर आएंगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment