25000 के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, R-15 बाईक सहित तमंचा व कारतुस बरामद

Sanchar Now
5 Min Read

ग्रेटर नोएडा। गणतंत्र दिवस के दिन वाहन चेकिंग के दौरान रबूपुरा पुलिस की 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जिसमें इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है घायल अवस्था में पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वही उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसके लिए पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। आरोपी बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बाइक सहित लूट के तीन हजार रुपये बरामद किए हैं।

गोली लगने के बाद घायल बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़ता हुआ

दरअसल, गणतंत्र दिवस के दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए रबूपुरा पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को फ्लेदा कट के पास एक संदिग्ध R15 मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया जो पुलिस को देखकर वहां से भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी 25 हजार रुपये के इनामी शाहरुख के पैर में गोली लग गई वही उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर बाहर से फरार हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है ओर फरार बदमाश के लिए पुलिस कॉम्बिंग कर रही है।

एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए रबूपुरा पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी रबूपुरा पुलिस को चेकिंग के दौरान फ्लेदा कट के पास एक संदिग्ध R15 बाइक आती हुई दिखाई दी। बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर वहां से भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है वही दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसके लिए कमिंग की जा रही है। वही घायल बदमाश शाहरुख पर रबूपुरा थाने से ₹25000 का इनाम घोषित किया गया है। ग्रेटर नोएडा के अन्य थानों में शाहरुख के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

पढ़ें  नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं

शाहरुख एक शातिर किस्म का लुटेरा है जिसके खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर 20 और सेक्टर 24 में लूट व चोरी के कई मामले दर्ज है। इसके द्वारा अपने साथियों के साथ दिल्ली-एनसीआर में कई घटनाओं को अंजाम दिया गया। बीते दिनों 31 मार्च 2022 को मिर्जापुर निवासी गजेंद्र जो यमुना एक्सप्रेसवे के एटीएस के सामने बस का इंतजार कर रहा था तभी पीछे से एक होंडा सिटी कार में आए शाहरुख सहित चार बदमाशो ने उसे कार में बैठा लिया और कुछ दूर जाकर उसके साथ मारपीट की गई व 30 हजार रुपये लूटकर एक्सप्रेसवे पर छोड़ कर फरार हो गए। इस मामले में रबूपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया जिसके बाद इसी मामले में शाहरुख पर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया।

बदमाश का लंबा है आपराधिक इतिहास

दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी शातिर बदमाश शाहरुख का गौतम बुध नगर में लंबा आपराधिक इतिहास है शाहरुख पर नोएडा के थाना सेक्टर 20 व सेक्टर 24 सहित रबूपुरा में आधे दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं यह शातिर किस्म का अपराधी अपने साथियों के साथ मिलकर यहां पर लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और फिर फरार होकर दिल्ली चला जाता था।

फरार बदमाश के लिए पुलिस कर रही है कंपनी

रबूपुरा पुलिस ने फरेंदा कट के पास से शातिर बदमाश शाहरुख से पुलिस की मुठभेड़ हो गई पुलिस मुठभेड़ में शाहरुख के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है वही उसका एक अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया जिसके लिए पुलिस कॉम्बिंग कर रही है।

पढ़ें  BKU के नेता सहित 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज, नोएडा में एक प्लॉट को 3 बार बेचा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment