जानकी के लिए रावण का वध करेंगे राम, देखें धमाकेदार ट्रेलर

Sanchar Now
2 Min Read

रामायण पर आधारित अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर ये फिल्म साल 2023 की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल है. बीते साल जब इस फिल्म का टीजर सामने आया था तो फिल्म विवादों में घिर गई थी. हालांकि 9 मई को मेकर्स ने इस फिल्म का एक ट्रेलर जारी किया था, जो लोगों ने पसंद किया था.

पिछले महीने ट्रेलर जारी करने के एक महीने बाद मेकर्स ने अब एक और ट्रेलर जारी किया है. इस ट्रेलर को फाइनल ट्रेलर नाम दिया गया है. वहीं ये ट्रेलर फिल्म के रिलीज होने से 10 दिन पहले रिलीज किया गया है, जिसमें एक बार फिर से प्रभास दमदार अंदाज में नजर आए हैं.

ट्रेलर में दमदार लगे प्रभास

इस ट्रेलर की शुरुआत होती है सैफ अली खान से जो रावण का किरदार निभा रहे हैं. वो साधु के भेष में जानकी (कृति सेनन) का हरण के लिए जाते हैं. वहीं फिर एंट्री होती है प्रभास की जो राघव का रोल प्ले कर रहे हैं. वो काफी दमदार लग रहे हैं और उनका डायलॉग भी असरदार लग रहा है.

राघव के रोल में नजर आ रहे प्रभास कहते हैं, “रावण आ रहा हूं न्याय के दो पैरों से अन्याय के 10 सिर कुचलने. आ रहा हूं अपनी जानकी को ले जाने. आ रहा हूं अधर्म का विध्वंस करने.” उसके बाद वो अपनी सेना का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. ये ट्रेलर देखने में काफी दमदार लग रहा है, जिसे देखने के बाद फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ी हुई नजर आ रही है.

पढ़ें  रिलीज से पहले धुंआधार बिके 'आदिपुरुष' के टिकट, 'पठान' और RRR को मिलेगी तगड़ी टक्कर!

इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

बहरहाल, मच अवेटेड के साथ-साथ आदिपुरुष एक बिग बजट फिल्म भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. फिल्म को रिलीज होने में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. 16 जून को ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक देने वाली है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment