रणबीर कपूर बनेंगे ‘राम’ हनुमान जयंती पर जारी होगा ‘रामायण’ का पहला लुक, मेकर्स ने की बड़ी घोषणा

Sanchar Now
4 Min Read

‘रामायणम्’ 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, जिसे एक भव्य सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में ग्लोबल स्तर पर बनाया जा रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही यह दो पार्ट्स वाली महाकाव्य फिल्म दुनिया भर के बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को साथ लेकर एक ऐतिहासिक सिनेमाई इवेंट बनने की तैयारी में है।

इसी उत्साह को और बढ़ाते हुए, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने 27 मार्च को मनाई जा रही राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद पर्सनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘रामायणम्’ के इस सफर के पीछे की कहानी बताई और साथ ही एक बड़ा अपडेट भी रिवील किया।

‘रामायणम्’ पर बड़ा अपडेट

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘शुभ राम नवमी, यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है, और जो भी कदम हम उठा रहे हैं, वह पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ उठाया गया है, ताकि हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किया जा सके।’

हम अगली झलक यानी राम को 2 अप्रैल को, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक भव्य वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ शेयर करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।

‘रामायणम्’ का फर्स्ट लुक

करीब 5,000 साल पहले की पृष्ठभूमि पर आधारित और अरबों लोगों द्वारा पूजनीय रामायण सिर्फ एक मिथक नहीं, बल्कि शाश्वत धरोहर है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों के दिलों में गूंजती रही है। फिल्म के फर्स्ट लुक ने दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह पैदा किया, जिसमें भारत के कई शहरों में लॉन्च और टाइम्स स्क्वायर पर इसकी भव्य झलक ने इसके बड़े पैमाने को दिखाया। इसी रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए, आने वाला रिवील सिर्फ एक अनाउंसमेंट नहीं, बल्कि भगवान राम के नाम एक ग्लोबल फैन सेलिब्रेशन के रूप में पेश किया जा रहा है, जो दुनिया भर के दर्शकों को एक साथ जोड़ेगा।

पढ़ें  संध्या थिएटर मामला: अल्लू अर्जुन और 'पुष्पा 2' टीम का पीड़ित परिवार को 2 करोड़ देने का एलान

‘रामायणम्’ की दमदार कास्ट

फिल्म में जहां रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे, साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी, रॉकिंग स्टार यश दमदार रावण के रूप में दिखेंगे, सनी देओल शक्तिशाली हनुमान बनेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे, वहीं ‘रामायणम्’ एक ऐसी फिल्म बनती जा रही है जो पीढ़ियों में एक बार आने वाला ग्लोबल स्पेक्टेकल साबित हो सकती है, और अब सबकी नजरें हनुमान जयंती पर ‘राम’ के अनावरण पर टिकी हैं।

‘रामायणम्’ का बजट और रिलीज डेट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म, 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर बनाई जा रही ‘रामायणम्’ को एक पाथब्रेकिंग सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में देखा जा रहा है। यह दो पार्ट्स में आने वाली फिल्म दुनियाभर में IMAX पर रिलीज होगी, जिसमें पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा। इसके बजट की बात करें, तो नमित मल्होत्रा ने खुद कंफर्म किया था कि ‘रामायणम्’ का बजट 4000 करोड़ रुपये हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment