प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे युवक के साथ परिजनों ने की मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर उसके बाद प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की प्रेमिका के परिजनों ने जमकर मारपीट की। इसके बाद युवती के परिजनों ने प्रेमी के परिजनों को फोन कर घर पर बुलाया और बताया कि युवक घर पर चोरी करने आया था जिसके बाद युवक को उन्होंने पकड़ लिया है। गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है वही घायल युवक के परिजनों ने इकोटेक 3 पुलिस से मामले की शिकायत की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के अच्छेजा गांव का रहने वाला अयान अपनी प्रेमिका से मिलने इकोटेक 3 थाना क्षेत्र के सदल्लापुर गांव पहुंच गया जहां पर युवती के परिजनों ने अयान को पकड़ कर उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद घायल अयान को एक कमरे में बंद कर दिया और अयान के परिजनों को फोन कर घर पर बुला लिया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने अयान पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर कर घायल हो गया है। अयान को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

घायल अयान के भाई आस मोहम्मद ने बताया कि अयान की इंस्टाग्राम के द्वारा एक युवती से चैट होती थी और बातचीत होती थी उसके बाद युवती के बुलाने पर अयान उसके घर पहुंच गया वहीं पर युवती के परिजनों ने अयान को देख लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में अयान के हाथ और पैर में फैक्चर आया है जबकि उसके कई दांत भी तोड़ दिए गए हैं। गंभीर रूप से घायल अयान पर युवती के परिजनों ने चोरी का आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि युवक उनके घर में चोरी करने आया था और वह तीसरी मंजिल से गिर गया जिसके बाद घायल हो गया जबकि अयान युवती से मिलने घर पर गया था।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, उत्पीड़न का लगाया आरोप

आस मोहम्मद ने बताया कि इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान युवती ने ही अयान को अपने घर पर बुलाया था जिस के बहकावे में आकर अयान उसके घर चला गया वहीं युवती के परिजनों के द्वारा उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया है और जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं गंभीर रूप से घायल यान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment