हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर का आकस्मिक निधन, कुछ समय से चल रहे थे बीमार

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली: हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. राजू पंजाबी जिंदल अस्पताल में भर्ती थे. खबर है कि आज सुबह 4 बजे के आसपास उन्होंने दम तोड़ दिया. इससे हरियाणवी इंडस्ट्री भी पूरी सदमे में आ चुकी है. अचानक से हुई मृत्यु के कारण परिवार भी टूट कर बिखर चुका है. प्रदीप बुरा और पूजा हुड्डा ने इंडस्ट्री के साथ- साथ अपना निजी नुकसान बताया है क्योंकि राजू पंजाबी (Raju Punjabi) चढ़ता हुआ एक सितारा थे. बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे, उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा.

इन गानों से हुए थे मशहूर

राजू पंजाबी की उम्र 40 साल थी. वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. राजू पीलिया से पीड़ित थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी तबियत में सुधार आया और उन्हें घर भेज दिया गया था, लेकिन फिर अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें दोबारा एडमिट कराया गया था. बता दें राजू फिलहाल हिसार के आजादनगर में रहते थे, उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए है. बता दें राजू पंजाबी शादीशुदा है और उनकी तीन बेटियां है. वह हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाना पहचाना चेहरा थे. उनके गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी- देसी जैसे चर्चित गाने गाए.

सपना चौधरी संग हिट थी जोड़ी

आपको बता दें कि राजू पंजाबी हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे थे, उनके काफी गाने सुपर डुपर हिट थे. सपना चौधरी के साथ उनके कई गाने हिट थे. वहीं राजू पंजाबी हरियाणवी के बड़े कलाकारों में गिने जाते थे. देसी-देसी ना बोल्याकर गाने से राजू पंजाबी पूरे उत्तर भारत में फेमस हो गए थे. जू पंजाबी हरियाणा प्रान्त के मशहूर गायक एवं संगीत निर्माता थे. उनके द्वारा गाये गये हरियाणवी गानों को देश दुनियां में बड़े चाव से सुना और पसंद किया जाता थे.

पढ़ें  जानकी के लिए रावण का वध करेंगे राम, देखें धमाकेदार ट्रेलर

अंतिम गाना हुआ था 12 अगस्त को रिलीज

राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ.हालांकि इस दौरान वह अस्पताल में ही एडमिट थे. अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था. इस गाने को तैयार करने में दो साल का समय लगा.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment