KRK उर्फ कमाल खान अरेस्ट, ओशिवारा फायरिंग पर पुलिस का एक्शन, बचाव में कहा- हवा के चलते बिल्डिंग तक पहुंची गोली

Sanchar Now
3 Min Read

मुंबई ओशिवारा फायरिंग मामले में पुलिस ने एक्टर और डायरेक्टर कमाल आर खान उर्फ KRK को गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस की टीम ने केआरके से पूछताछ की. केआरके ने कबूल कर लिया है कि फायरिंग उन्हीं की लाइसेंसी बंदूक से ही की थी. सोशल मीडिया सेलिब्रिटी केआरके यानी कमाल राशिद खान को 18 जनवरी के दिन मुंबई के ओशिवारा की अंधेरी स्थित एक रिहायशी इमारत पर चार राउंड फायरिंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा उसी इमारत के दूसरे माले पर रहते हैं, जबकि मॉडल प्रतीक बैद चौथे फ्लोर पर रहते हैं.

ओशिवारा में गोलियां चलाने वाले मामले में शुरुआत में ये नहीं पता चला था कि किसने गोली चलाई. लेकिन अब जांच में खुलासा हुआ है कि केआरके ने ही गोलियां चलाई थी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया जा चुका है. मुंबई पुलिस ने फायरिंग के मामले में उन्हें डिटेन कर लिया है. जब उनसे इस मामले में पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूल किया कि फायरिंग उनकी लाइसेंसी बंदूक से ही गई थी. लेकिन उद्देश्य किसी को चोट पहुंचाना नहीं था.

केआरके ने दी सफाई

केआरके ने फायरिंग मामले में सफाई देते हुए कहा कि वो बंदूक साफ कर रहे थे. उनके घर के सामने एक बड़ा मैंग्रोव का जंगल है, जिसमें उन्हें बंदूक को चेक करने के लिए सफाई के बाद फायरिंग की. एक्टर को लगा था कि मैंग्रोल के जंगल में गोली कहीं खो जाएगी. केआरके ने अजीब सफाई देते हुए कहा कि जब फायरिंग की तो हवा चल रही थी, जिसकी वजह से गोली थोड़ी ज्यादा ट्रेवल कर गई और ओशिवारा की हद में एक बिल्डिंग पर जाकर लगी.

पढ़ें  'बैटल ऑफ गलवान' का पहला गाना 'मातृभूमि' रिलीज, सलमान खान की हीरोइन की सामने आई पहली झलक

गोलियों के दो खोखे बरामद

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच की गई तो जांच के दौरान नालंदा सोसायटी से दो खोखे बरामद किए गए. केआरके की बंदूक की गोलियां जिस बिल्डिंग पर लगी थी. उसमें दूसरी मंजिल पर लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा (45) जबकि चौथी मंजिल पर प्रतीक बैद (29) रहते हैं. प्रतीक पेशे से एक मॉडल हैं. दोनों फ्लैट्स में गोली लगने के निशान भी पाए गए हैं. गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. हालांकि, फायरिंग के बाद इलाके में कुछ समय तक दहशत का माहौल रहा था.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment