अमेरिका में तिरंगे के अपमान पर रिजिजू की खालिस्तानियों को कड़ी चेतावनी, ये तुम्हें बहुत महंगा पड़ेगा

Sanchar Now
2 Min Read

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल के निकट प्रदर्शनकारियों द्वारा भारतीय ध्वज का कथित रूप से अपमान किए जाने पर रविवार को कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने पोस्ट शेयर करके खरी-खोटी सुनाई है.

रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर विरोध प्रदर्शन का कथित वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘हम हमेशा कहते रहे हैं कि आपको आरएसएस, बीजेपी या सरकार की आलोचना करने की आजादी है, लेकिन हमारे देश का अपमान मत करो.

भड़के किरेन रिजिजू

‘केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘ध्यान से सुनो… हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत करो. इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.’ रिजिजू के साझा किए गए वीडियो में एक प्रदर्शनकारी को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर भारतीय ध्वज का अपमान करते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे लोग खालिस्तान समर्थक नारे लगा रहे थे.

शनिवार को प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इंफोसिस थिएटर में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 6,000 से अधिक सदस्यों और विभिन्न धर्मों के नेताओं को संबोधित करते हुए भागवत ने विविधता को अपनाने का आह्वान किया था.उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत के डीएनए में है. भागवत ने माना कि आरएसएस के बारे में लोगों की कुछ धारणाएं बन गई हैं, क्योंकि संगठन ने अपने ज्यादातर कामों का प्रचार-प्रसार नहीं किया है. उन्होंने लोगों से कहा कि वे संगठन के बारे में कोई राय बनाने से पहले उसे अंदर से देखें और समझें.

प्रदर्शनकारियों ने फ्री स्पीच के नाम पर भारतीय तिरंगे का अपमान किया और इसे फाड़ दिया. इस दौरान खालिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए. खालिस्तान समर्थक न्यूयॉर्क सिटी पुलिस के सामने भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment