ऑक्शन में सबसे महंगे बिके सचिन, इन 5 खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्‍ली। प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2024 के 11वें सीजन के लिए मुंबई में ऑक्‍शन हो रहा है। 2 दिनों तक चलने वाले इस ऑक्‍शन का पहला दिन समाप्‍त हो चुका है। पहले दिन 20 प्‍लेयर सोल्‍ड और 4 अनसोल्‍ड रहे।

इतना ही नहीं 1 विदेशी समेत 8 खिलाड़ी करोड़पति भी बने। पहले दिन डिफेंडर सचिन तंवर सबसे महंगे बिके। तमिल थलाइवाज ने उन्‍हें 2.15 करोड़ रुपये में खरीदा। आइए पहले दिन करोड़पति बनने वाले सभी प्‍लेयर्स के बारे में जानते हैं।

सचिन रहे सबसे महंगे खिलाड़ी

  • डिफेंडर सचिन का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। 2.15 करोड़ रुपये में तमिल थलाइवाज ने उन्‍हें खरीदा। ग्रुप ए में शामिल सचिन पिछले सीजन पटना पाइरेट्स का हिस्‍सा थे।
  • ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा चियानेह शादलौई पर भी पहले दिन जमकर पैसों की बारिश हुई। 30 लाख बेस प्राइस वाले मोहम्मदरेजा पर हरियाणा स्‍टीलर्स ने 2.07 करोड़ रुपये लुटा दिए।
  • गुजरात जायंट्स ने गुमान सिंह को 1.97 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
  • कैटेगरी ए में शामिल ऑलराउंडर पवन सेहरावत भी पहले दिन करोड़पति बन गए।
  • 30 लाख बेस प्राइस वाले पवन को तेलुगु टाइटंस ने 1.725 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
  • पवन पर यू मुंबा ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी। हालांकि, तेलुगु टाइटंस ने FBM कार्ड का यूज किया।

भरत भी हुए करोड़पति

बी कैटेगरी में शामिल ऑलराउंडर भरत की बोली 20 लाख रुपये से शुरू हुई। यूपी योद्धा ने भरत को 1.30 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इसके बाद रेडर मनिंदर सिंह को 1.15 करोड़ रुपये में बंगाल वॉरियर्स ने FBM कार्ड के जरिए अपने साथ जोड़ा। बेंगलुरु बुल्‍स ने उन पर सबसे ज्‍यादा बोली लगाई थी। रेडर अजिंक्य पवार को बेंगलुरु बुल्‍स ने 1.1075 करोड़ रुपये में खरीदा। जयपुर पिंक पैंथर्स के पूर्व कप्तान सुनील कुमार को यू मुंबा ने 1.015 करोड़ रुपये में खरीदा।

पढ़ें  IFFI 2025 में सम्मानित होंगे रजनीकांत, सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके हैं 'थलाइवा'

ये 8 प्‍लेयर हुए करोड़पति

  • सचिन तंवर- 2.15 करोड़
  • मोहम्मदरेजा चियानेह शादलौई- 2.07 करोड़
  • गुमान सिंह- 1.97 करोड़
  • पवन सेहरावत- 1.725 करोड़
  • भरत- 1.30 करोड़
  • मनिंदर सिंह- 1.15 करोड़
  • अजिंक्य पवार- 1.107 करोड़
  • सुनील कुमार- 1.015 करोड़
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment