ठंड के चलते गौतमबुद्धनगर में 12वीं तक के स्कूल बंद, जानिए अब कब खुलेंगे

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा बढ़ते ठंड व कोहरे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में 29 और 30 दिसंबर को जिले के 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने इस बात का फैसला लिया है. इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने साफ कर दिया है कि अवकाश के दौरान विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक/कर्मचारी यथावत कार्य करते रहेंगे.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर राहुल पॅवार की तरफ से जारी हुए आदेश के अनुसार जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर महोदय के द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में घने कोहरे एवं अत्यधिक सर्दी के दृष्टिगत जनपद गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड (सीबीएसई /आईसीएसई/ आईबी व अन्य) से मान्यता प्राप्त विद्यालय / परिषदीय विद्यालय/राजकीय विद्यालय/अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा नर्सरी से 12 तक) में दिनांक 29.12.2023 से 30.12.2023 तक अवकाश रहेगा. उक्त विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक/कर्मचारी यथावत कार्य करते रहेंगे.

इससे पहले मथुरा जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सर्दी व कोहरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश दिया था. मथुरा में कक्षा 1 से लेकर 8वीं क्लास के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया था. जिलाधिकारी ने सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक सभी विद्यालयों को संचालित करने के निर्देश दिए थे. वहीं अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने आदेश दिया कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल 28 और 29 दिसंबर को बंद रहेंगे.

मौसम विभाग ने भी प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही यूपी के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. इस बीच अगले 48 घटों में सर्दी और बढ़ेगी और तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

पढ़ें  सीमा गुलाम हैदर की बड़ी मुश्किलें, वायरल ऑडियो में सीमा हैदर को लेकर हुए कई बड़े खुलासे
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment