Seema Haider ने खास तरीके से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं

Sanchar Now
3 Min Read

सीमा हैदर ने अपने पति सचिन मीणा के साथ रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया है। इस दौरान उन्होंने केक काटकर परिवार के लोगों के साथ एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई है। साथ ही उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री के फ़ोटो के सामने केक काटकर उनकी लंबी उम्र भी कामना की है।

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। देश भर में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न भी मनाया जा रहा है। उसी के तहत सीमा हैदर ने भी अपने पति सीमा हैदर और बच्चों के साथ उनके फोटो के सामने केक काटकर जन्मदिन मनाया है। सीमा द्वारा के काटने का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल भी किया गया है।

नरेंद्र मोदी का नाम पूरे विदेश में जाता है लिया

वायरल वीडियो में सीमा ने जय श्री राम से शुरुआत की है। वीडियो में सीमा ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के वकील और उनके भाई एपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के लिए जो बड़े कार्य किए गए हैं। उनके बारे में उनको आज फोन पर बताया है। जिसके चलते उन्होंने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया है।

लंबी उम्र की भी भगवान से प्रार्थना की

सीमा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी का नाम पूरे विदेश में लिया जाता है। जिनके कम से वह काफी प्रभावित है। जिसने अपने पति और बच्चों के साथ आज उनका जन्मदिन मना कर खुशी मनाई है। साथी उनकी लंबी उम्र की भी भगवान से प्रार्थना की है।

बता दें कि सीमा हैदर पबजी गेम के जरिए सचिन से संपर्क कर नेपाली के रास्ते पाकिस्तान भारत आई है। जो अपने चार बच्चों को भी साथ लेकर आई थी। जिसकी जानकारी जांच एजेंसी और पुलिस को लगी तो उसको गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में तीन दिन बाद उसकी जमानत पर छोड़ दिया गया है। जिसके बाद से ही वह अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ उसके घर पर रह रही है। जहां पर रहकर वह हिंदू धर्म के सभी त्योहारों को परंपरागत तरीके से मना रही है। सीमा का कहना है कि भारत में आकर उसको बहुत प्यार मिला है। जिसको लेकर उसकी काफी खुशी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment