बिकरू कांड: गैंगस्टर मामले में सात आरोपी दोषमुक्त, 23 को 10-10 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी ठोका

Sanchar Now
6 Min Read

यूपी समेत पूरे देश में चर्चा का विषय बने कानपुर का विकास दुबे कांड में तीन साल बाद पहला फैसला आ गया है। अदालत ने विकास दुबे के फाइनेंसर जय बाजपेयी समेत 23 आरोपितों को गैंगस्टर मामले में दोषी करार देते हुए दस-दस साल की सजा सुनाई है। पुलिस की तरफ से 30 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। सात लोगों साक्ष्य नहीं मिलने के कारण कोर्ट ने रिहा कर दिया है। ADJ-5 दुर्गेश जी की गैंगस्टर कोर्ट में सुनवाई को देखते हुए सुबह से ही भारी सुरक्षा व्यवस्था थी।

बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को विकास दुबे के गैंग पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इसमें मौके पर ही आठ पुलिस वालों की जान चली गई थी। कई पुलिस वाले घायल हुए थे। सनसनीखेज वारदात के बाद हड़कंप मच गया था। विकास दुबे गैंग पर पुलिस कहर बनकर टूटी थी। कई लोगों को मार गिराया गया था। विकास दुबे उज्जैन भाग गया था। उसे महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। यूपी लाते समय उसकी गाड़ी पलटी और एनकाउंटर में मार गिराया गया था। मामले में पुलिस ने 30 आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम में चल रही है।

इन लोगों को सजा

कोर्ट ने 23 आरोपितों को सजा सुनाई है। इनमें बिकरू गांव का हीरू दुबे, श्यामू बाजपेई, जहान यादव, दयाशंकर अग्निहोत्री, बबलू मुसलमान, रामू बाजपेयी, शशिकांत पांडेय, शिवम दुबे, गोविंद सैनी, उमाकांत, शिवम दुबे उर्फ दलाल, शिव तिवारी, जिलेदार, राम सिंह यादव, जय बाजपेई, धीरेंद्र कुमार, मनीष, सुरेश, गोपाल, वीर सिंह, राहुल पाल, अखिलेश उर्फ श्यामजी, छोटू शुक्ला शामिल है। सभी आरोपी पहले से ही जेल में हैं। गुडडन, प्रशांत, सुशील कुमार, बालगोविंद, राजेंद्र मिश्र, रमेशचंद्र व संजय को दोष मुक्त कर दिया गया है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने BMW से महिला का किया पीछा, पुलिस ने 3 को दबोचा

बिकरू गांव में क्या हुआ था

कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई 2020 की रात गैंगस्टर विकास दुबे को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर गोलियों की बौछार हुई थी। डिप्टी एसपी समेत 8 पुलिस कर्मियों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। कांड में शामिल 45 आरोपियों को जेल भेजा गया था। विकास दुबे और उसके गैंग की अब तक 72 करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है। इसके साथ ही 7 पर NSA और 45 पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

बिकरू गांव में क्या हुआ था

चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में 2 जुलाई 2020 की रात को सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा ने सर्किल फोर्स के साथ गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। छापेमारी की सूचना लीक होने के चलते गैंगस्टर ने पहले ही अपने शूटरों के साथ जाल बिछा दिया था। पुलिस के गांव में एंट्री करते ही छतों पर मौजूद विकास दुबे और शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। बाकी पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई थी।

इस हत्याकांड ने पूरे देश को हिला दिया था। डीजीपी से लेकर कानपुर में तैनात एसएसपी दिनेश कुमार और आईजी मोहित अग्रवाल एक्शन में आए। विकास दुबे के गैंग के एक के बाद एक 6 बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया गया। 45 आरोपियों को जेल भेजा गया। बिकरू कांड के बाद विकास दुबे और उसके गैंग के सदस्यों, सहयोगियों सहित 91 लोगों के खिलाफ 79 मुकदमें दर्ज किए गए।

विकास दुबे से संबंधित महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया

पढ़ें  6 महीने की बेटी और पत्नी को युवक ने कुल्हाड़ी से काटा .. डबल मर्डर से सनसनी

बिकरू कांड के बाद गैंग से जुड़े पुरुषों के साथ ही महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था। इस कांड से तीन दिन पहले ही 29 जून को खुशी दुबे की विकास दुबे के भतीजे अमर से शादी हुई थी। 30 को विदाई हुई थी। अभी खुशी के हाथ की मेहंदी का रंग भी नहीं उतर पाया था और 2 जुलाई को बिकरू कांड हुआ और खुशी को भी अरेस्ट करके जेल भेज दिया गया था।

महीनों जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से खुशी को जमानत मिली थी। खुशी दुबे के वकील शिवाकांत दीक्षित ने एसआईटी पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि खुशी के खिलाफ गलत तरीके से सिम इस्तेमाल मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। 3 साल इस केस में सिर्फ 4 गवाहों का एग्जामिनेशन हुआ।

अनंत देव बहाल, 37 पुलिस वालों पर एक्शन

बिकरू कांड में कानपुर के एसएसपी रहे आईपीएस अनंत देव पर भी विभागीय कार्रवाई हुई थी। तीन साल की जांच झेलने के बाद आईपीएस अनंत देव तिवारी को विभागीय क्लीनचिट मिल गई। लापरवाही बरतने के दोषी पाए गए 37 पुलिसवालों पर भी विभागीय ऐक्शन हुआ। इनमें 6 पुलिस वाले तो तीन साल तक उस वेतन पर काम करेंगे, जो उन्हें नौकरी की शुरुआत में मिलता था। दो पुलिस वालों को बर्खास्त किया जा चुका है।
एसओ विनय तिवारी और बीट चौकी इंचार्ज केके शर्मा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। एसओ विनय तिवारी और दारोगा ने दबिश की मुखबिरी की थी। इसके बाद ही विकास तिवारी ने प्लानिंग से पुलिस पर हमला किया था।

पढ़ें  दिल्ली में एक मंदिर के बाहर मिला भैंस का कटा सिर, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment