घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मारकर महिला की हत्या, बदमाश फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और हत्या के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायत नाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है।

दरअसल, बादलपुर थाना क्षेत्र की ब्रिज विहार कॉलोनी में मंगलवार दोपहर गोलियों की आवाज गुज पड़ी। जहां पर बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर बिहार की रहने वाली सोनी (30) को एक के बाद एक पांच गोलियां मारी और उसके बाद बाइक से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मैं मौके पर पहुंच कर शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति ने बताया कि बादलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रिज विहार कॉलोनी छपरौला में सोनी की दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सोनी मूल रूप से बिहार के रहने वाली है और उसका पूर्व पति विनोद से विवाद चल रहा है जिसके चलते वह दूसरे पति मौसम के साथ बृज विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही है। मृतिका सोनी पिछले लगभग एक साल से इस मकान में रह रही थी। मंगलवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे बाइक सवार दो व्यक्ति आये जिन्होंने घर में घुसकर पहले सोनी से बातचीत की उसके पति से भी फोन पर बातचीत की। इसी दौरान कोई बात हुई जिसपर जाते समय बदमाशो ने कई सोनी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सोनी को अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

पढ़ें  संयुक्त किसान मौर्चा ने आज फिर ज़ीरो पॉइंट पर किया महापंचायत का ऐलान, किसानों नेताओ को पुलिस ने किया हॉउस अरेस्ट

डीसीपी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। निरीक्षण कर शव का पंचायत नाम भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है। फरार बदमाशों के लिए पुलिस ने टीमों का गठन कर दिया है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया जा रहा है।

पूर्व पति पर है हत्या का संदेह

आसपास के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनी का पूर्व पति विनोद से विवाद चला था जिसके चलते वह दूसरे पति मौसम के साथ बृज विहार कॉलोनी में इस मकान में रह रही थी। लोगों ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि सोने की हत्या के मामले में पूर्व पति विनोद पर संदेह है हो सकता है कि विवाद के चलते हत्या की गई हो।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment