सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 14 युवतियां और 16 युवक को पुलिस ने पकड़ा

Sanchar Now
2 Min Read

मऊ. उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज स्टेशन के पास एक होटल से डेढ़ दर्जन लड़के लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हैं. एक होटल में ये दूसरी बड़ी कारवाई है जिसमें देह व्यापार करते हुए लड़कियों को पकड़ा गया है. जानकारी के मुताबिक राधा-कृष्ण होटल की आड़ के सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था. सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि कई दिनों से रोडवेज स्थित एक होटल में आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं.

शनिवार की दोपहर शहर कोतवाली, दक्षिण टोला, सरायलंखसी थाना के अलावा महिला थाने की पुलिस फोर्स के साथ पुलिस ने होटल पर छापेमारी की. इस दौरान होटल के कई कमरे बंद मिले, जहां तालाशी में 14 महिलाएं और 16 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले. मऊ के कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज स्थित एक होटल में लंबे समय चल रहे देह व्यापार का शनिवार को पुलिस प्रशासन ने भंडाफोड़ कर दिया.

सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ हुई कार्रवाई में मौके से 14 युवतियां तथा 16 पुरुष पकड़े गए. चेकिंग के दौरान दो कमरे में जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले, साथ ही कमरे में कई आपत्तिजनक सामान मिले. पकड़े गए सभी युवक व युवतियों को पुलिस कोतवाली में लाकर मामले की कार्रवाई में जुटी है. सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि जब होटल मैनेजर से जब इस संबंध में कड़ाई से पूछताछ की तो सभी के होश उड़ गए.

पुलिस सभी को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली ले आई है, जहां आगे की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी है. इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है.

पढ़ें  वाराणसी घूसकांड: IPS अनिरुद्ध सिंह जांच में दोषी, कार्रवाई की तैयारी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment