शारदा विश्वविद्यालय में नैनोसाइंस और नैनो टेक्नोलॉजी विषय पर ऑनलाइन संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

Sanchar Now
2 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी MARA (मारा), मलेशिया के साथ स्थायी भविष्य के लिए नैनोसाइंस और नैनो टेक्नोलॉजी विषय पर ऑनलाइन संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में विश्वविद्यालय के डॉ मोहित साहनी मुख्य वक्ता रहे।

विश्वविद्यालय के डॉ माहित साहनी ने अपने व्याख्यान में उन्होंने 17 सतत विकास लक्ष्यों और समाज 5.0 के बारे में बताया। नैनो टेक्नोलॉजी भविष्य में मौजूदा तकनीक को विस्थापित कर मानव जीवन में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। विज्ञान के हर क्षेत्र में नैनो स्तर में विश्व भर में तेजी से शोध हो रहे हैं। इससे नए नैनो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जन्म देंगे मानव जीवन के हर क्षेत्र में लाभदायक साबित होंगे। भविष्य में, नैनो प्रौद्योगिकी हमें विद्युत लाइनों, सौर कोशिकाओं और जैव ईंधन को अधिक कुशल बनाने और परमाणु रिएक्टरों को सुरक्षित बनाने में मदद कर सकती है।

 

नैनो प्रौद्योगिकी स्वास्थ्य देखभाल में भारी प्रगति ला सकती है, कैंसर जैसी बीमारियों का पता लगाने और उनके इलाज के तरीकों में सुधार ला सकती है।नैनोटेक्नोलॉजी में संरचनाओं को नए रासायनिक और भौतिक गुण देने के लिए परमाणुओं और अणुओं में हेरफेर करना शामिल है। नैनोटेक्नोलॉजी उपकरणों में इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा, ऊर्जा, कपड़ा और बहुत कुछ जैसे अनुप्रयोगों की एक विस्तृत श्रृंखला है। इन उपकरणों का पैमाना आमतौर पर 100 नैनोमीटर (एनएम) से कम होता है।

हम नैनोसाइंस और नैनोटेक्नोलॉजी के उपयोग से उपरोक्त दो लक्ष्यों को कैसे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने नैनोसाइंस के उस क्षेत्र पर भी चर्चा की जिसमें वे काम कर रहे हैं और कैसे उनका शोध कुछ एसडीएस को प्राप्त करने में योगदान देने में सहायक है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, सवा लाख वर्ग मीटर से अधिक एरिया से हटाया अतिक्रमण
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment