बागपत की ‘मुस्कान’: प्रेमी संग इश्क और पति की हत्या, पहले खिलाई नशीली खीर फिर घोंट दिया गला

Sanchar Now
3 Min Read

बागपत। बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव में मेरठ की मुस्कान की तरह प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत की नींद सुला देने की जघन्य वारदात सामने आई है। वारदात को अंजाम देने से पहले पत्नी ने पति को नींद की गोलियां खिलाई। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी प्रेमी नेवी में बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी मैमपाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसी रचना ने फोन कर पति सचिन की तबियत बिगड़ने के बारे में बताया। इसके बाद वह सचिन को बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई और पड़ोसियों ने बताया कि सचिन के गले पर चोट के निशान थे, जिस पर उन्हें हत्या का शक हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक युवक रात 10 बजे घर में आता और सुबह करीब साढ़े तीन बजे जाता नजर आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई।

हत्या की जांच

इसके बाद पुलिस ने मृतक सचिन की पत्नी रचना को गिरफ्तार कर लिया। सचिन की पत्नी ने बताया कि सास की मौत के बाद पति उसे परेशान कर रहा था। इसी बीच उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर रंछाड़ निवासी नेवी के जवान सोनू से हो गई। सोनू नींद की गोली लेकर आया था। उसने खीर में गोलियों को डालकर पति को खिला दी। इसके बाद उसने प्रेमी के साथ संबंध बनाए। पति की बेहोशी टूटने लगी तो दोनों ने तकिए से उसका मुंह दबा दिया और गला घोटकर हत्या कर दी। कहना इनका… महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। महिला का प्रेमी नेवी का जवान बताया जा रहा है।

पढ़ें  स्पेशल सेल करेगी इजरायली दूतावास के पीछे हुए धमाके की जांच, मामले में मुकदमा भी दर्ज

हत्यारे की गिरफ्तारी

उसने ही महिला को नींद की छह गोलियां दी। जिसके बाद महिला ने उन गोलियों को खीर में मिलाकर पति को खिला दिया। इसके बाद दोनों ने संबंध बनाए और फिर सचिन की हत्या कर दी। हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है -सूरज कुमार राय, एसपी बागपत’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment